IPL 2026: टेस्ट और वनडे का खिलाड़ी मामने वाले विशेषज्ञों की धारणा तोड़ी, आईपीएल में मचा रहे हैं तहलका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 में स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। लेकिन टी-20 इंटरनेशनल मैचो में प्रदर्शन उनके मुताबिक नहीं रहे हैं। लेकिन राहुल को इस बात की खुशी है कि वह विशेषज्ञों की धारणा तोड़ने में कामयाब रहे हैं, जो राहुल को सिर्फ टेस्ट और वनडे का खिलाड़ी मानते हैं।
आईपीएल के मौजूदा सीजन में पिछले महीने विकेटकीपर/बल्लेबाज केएल राहुल पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 64 गेंदों में नाबाद 152 रन की तूफानी पारी खेली थी। उनका यह प्रदर्शन इस प्रारूप में बेहतर नमूना है। राहुल टेस्ट और वनडे नियमित रूप से खेल रहे हैं, लेकिन टी-20 मैं उन्होंने साल 2022 के बाद से एक भी नहीं खेला।
केएल राहुल ने अपने बयान में क्या कहा?
राहुल ने जियोस्टार से कहा, ‘10 साल पहले मैं टी20 टीम का हिस्सा बनने के लिए कुछ भी करने को तैयार था। मुझे कभी टी20 खिलाड़ी के रूप में नहीं आंका गया और न ही मुझे सीमित ओवरों का अच्छा खिलाड़ी माना गया। मुझे तो केवल टेस्ट खिलाड़ी के रूप में ही देखा जाता था।’
उन्होंने कहा, ‘इसलिए उस सांचे से बाहर निकलना, सीमित ओवरों के अपने खेल को बेहतर बनाना और यहां तक पहुंचना मेरे लिए वाकई गर्व की बात है। इस दौरान मैंने गलतियां भी की हैं और ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें मैं बेहतर कर सकता था।’
राहुल ने कहा, ‘लेकिन, मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने हर बार अपना बेस्ट दिया है और सफलता सुनिश्चित करने के लिए जितना मुमकिन हो सके उतना अच्छा करने की कोशिश की है। खेल ऐसा ही होता है। हालात हमेशा आपके पक्ष में नहीं होते हैं।’ राहुल ने कहा कि उन्होंने नतीजों की परवाह किए बिना अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखने की कोशिश की है।
Created On :   5 May 2026 7:46 PM IST












