India vs England 5- T20 series: इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त हासिल की, बेथेल का बल्ला गरजा, कप्तान का आया तूफान, विपक्षी टीम ने भारत को 4 विकेट से रौंदा

इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त हासिल की, बेथेल का बल्ला गरजा, कप्तान का आया तूफान, विपक्षी टीम ने भारत को 4 विकेट से रौंदा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। जैकब बेथेल ने 76 और कप्तान हैरी ब्रुक ने 39 रन की तूफानी पारी खेली। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे। आईपीएल 2026 में तबाही मचाने वाले वैभव को इस मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला।

वैभव को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 10 गेंदों में 2 छक्के लगाकर 14 रन बनाए। इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने लड़खड़ाती टीम को संभाला। उन्होंने 24 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेली। सैम करन ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके।

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन में डेब्यू किया। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 4 जुलाई 2026 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला। वैभव सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इंग्लैंड की शुरुआत ठीक नहीं थी टीम को पहले ही ओवर में दो झटके लग गए थे। दोनों ओपनर फिल सॉल्ट और जोश बटलर जीरो पर आउट हो गए। उसके बाद मैदान पर आए हैरी ब्रुक और जैकब बेथेल ने पारी को संभाला। ब्रुक ने 15 गेंदों में 39 रन ठोक दिए वहीं, बेथेल का बात करें तो उन्होंने 46 गेंदों में 76 रन की तूफानी पारी खेली। टॉम बैनटोन ने 32, विल जैक्स 9, सैम करन 7, जोफ्र आर्चर 10 रनों का योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। हर्षित राणा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला।

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग-11

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारत की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

Created On :   4 July 2026 10:58 PM IST

Tags

Next Story