India vs England 5- T20 series: दूसरे मुकाबले में मिली हार पर कप्तान श्रेयस भड़के, इस खिलाड़ी की गलती की वजह से मैच हाथ से निकला

दूसरे मुकाबले में मिली हार पर कप्तान श्रेयस भड़के, इस खिलाड़ी की गलती की वजह से मैच हाथ से निकला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 में ट्रॉफी उठाने वाली टीम इंडिया को आखिर क्या हो गया है जो लगातार मुकाबला हार रही है। हालही में भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर गई थी जहां उसको 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसी बीच इंडिया इंग्लैंड से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू और टीम की हार पर क्या कहा?

श्रेयस ने कहा हम 15 ओवर तक मुकाबले में बने हुए थे लेकिन 17वे ओवर के बाद खेल पूरी तरह से बदल गया। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि सब कुछ कहां बिगड़ा, लेकिन मैं किसी खास खिलाड़ी का नाम नहीं लेना चाहता। 15वें ओवर के बाद मुकाबला हमारे हाथ से फिसल गया। जब एक नो बॉल हुई तो मुझे लगा कि रवि वापसी करेगा। लेकिन जब बिश्नोई 17वें ओवर में गेंदबाजी करने आए तो मैच का रुख पलट गया, इस तरह की गलतियों से सीखना होगा।'

बेथेल और सैम करन के शानदार प्रदर्शन करने पर श्रेयस अय्यर ने कहा, 'इंग्लैंड की तारीफ तो बनती है। बेथेल ने जिस तरह से गेंदबाजों का सामना किया, वह काबिले-तारीफ था। मुझे लगता है कि सैम करन ने शुरुआत में ही मैदान को बेहतर तरीके से समझ लिया था और हमारे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हमारे बल्लेबाज लेग साइड पर मजबूत हैं और उन्होंने उन्हें वहां खेलने नहीं दिया।'

वैभव के 14 रन बनाने पर सवाल किए जाने पर श्रेयस ने कहा, 'वैभव के भीतर कभी न घबराने वाला रवैया है। उन्हें खेलते देखना वाकई शानदार है। मुझे उनके घबराने की कोई उम्मीद नहीं थी। पिछले कुछ महीनों और सालों में उन्होंने जबरदस्त क्रिकेट खेला है। उन्होंने वाकई मौके के हिसाब से बेहतरीन खेल दिखाया है, जिसे देखना बहुत सुखद है।'

Created On :   5 July 2026 12:11 AM IST

Tags

Next Story