India vs England 2nd T20 Match: मैनचेस्टर में खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, कितने प्रतिशत बारिश की संभावना, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11,

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। जिसका दूसरा मुकाबला शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 6.30 बजे होगा। 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, पहले मुकाबले में बारिश आ गई थी जिसके कारण मैच रद्द करना पड़ा था। सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी बारिश की कितनी संभावना है आइए आपको बताते हैं।
भारत अपनी प्लेइंग-11 का टॉस के दौरान एलान करता है, वहीं इंग्लैंड की बात करें तो उसने दूसरे मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। इस सीरीज में घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की वापसी हुई है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के खेलने की संभावना ज्यादा है क्योंकि संजू सैमसन लगातार प्लॉप हो रहे हैं।
पहले मैच में किसने कितने रन बनाए थे?
टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओपनर संजू सैमसन केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनके बाद ईशान किशन भी रनआउट होकर पवेलियन रवाना हो गए। दो ओवर में 6 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने बाहर निकाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए केवल 38 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 47 गेंदों का सामना किया और 6 चौके व एक छक्का जड़ा। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने तेजी से रन बनाए, उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़े -महिला टी20 विश्व कप सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में 'अजेय' रहा है इग्लैंड
कितने प्रतिशत है बारिश की संभावना?
पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। वहीं, दूसरे मुकाबले में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 55 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है।
इंग्लैंड टीम की प्लेइंग-11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
Created On :   4 July 2026 5:54 PM IST












