Suryavanshi sets a record: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। इंडिया इस समय विपक्षी टीम से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव ने डेब्यू करते ही इस दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। इसी बीच आइए अपको बताते हैं कि ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन में डेब्यू किया। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 4 जुलाई 2026 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला। वैभव सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

किस कारण वैभव को डेब्यू का मिला मौका?

आईपीएल के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीती। वैभव के इसी प्रदर्शन को देखते हुए फैंस उन्हें टीम में शामिल करने की मांग कर रहे थे। आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर गई थी, जहां उसे 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी थी। आयरलैंड के खिलाफ वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया जिसके बाद कोच और कप्तान को सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी थी। टीम इंडिया 2 जुलाई से इंग्लैंड के से 5 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरूआत हुई। सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी 15 साल 99 दिन

सचिन तेंदुलकर- 16 साल 205 दिन

पीयूष चावला- 17 साल 75 दिन

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन- 17 साल 118 दिन

पार्थिव पटेल- 17 साल 152 दिन

Created On :   4 July 2026 7:55 PM IST

Tags

Next Story