India Vs England 2st T20: भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रन का लक्ष्य, अभिषेक-ईशान बने टीम इंडिया के संकटमोचन, सैम करन ने झटके 3 विकेट

भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रन का लक्ष्य, अभिषेक-ईशान बने टीम इंडिया के संकटमोचन, सैम करन ने झटके 3 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं। वैभव को डेब्यू करने का मौका मिला लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 10 गेंदों में 2 छक्के लगाकर 14 रन बनाए। इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने लड़खड़ाती टीम को संभाला। उन्होंने 24 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेली। सैम करन ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके।

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन में डेब्यू किया। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 4 जुलाई 2026 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला। वैभव सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

किस खिलाड़ी ने कितने रन बनाए?

भारत की शुरुआत बहुत ही खराब रही टीम के सलामी ओपनर वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने लड़खड़ाती टीम इंडिया को संभाला। 24 गेंदों में 43 रन बनाकर भारत को मुश्किल परिस्थियों से उबारा। अभिषेक के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। अय्यर ने 22 गेंदों में 37 रन और ईशान ने 40 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली।

शिवम दुबे 5 रन और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए। उसके बाद मैदान पर आए तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 24 रन बना कर नाबाद लौटे।

इंग्लैंड टीम गेंदबाज सैम करन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और लियाम डॉसन को एक-एक सफलता मिली। विल जैक्स ने ही वैभव सूर्यवंशी को आउट किया।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारत की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

Created On :   4 July 2026 9:00 PM IST

Tags

Next Story