India-England 2nd T20 Match: सवालों के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, मैनचेस्टर में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला

सवालों के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, मैनचेस्टर में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिल गया है।

भारतीय समयनुसार मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है क्योंकि संजू सैमसन लगातार प्लॉप हो रहे हैं। सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव को डेब्यू करने का मौका मिला। वह टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग-11

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारत की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

Created On :   4 July 2026 6:45 PM IST

Tags

Next Story