MI vs LSG Match Preview: IPL में आज आमने-सामने होंगी मुंबई vs लखनऊ, मुंबई इंडियंस आज हारे तो प्लेऑफ रेस से बाहर, सुपर जायंट्स के पास भी आखिरी मौका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL में आज सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। लेकिन ये मैंच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। अगर मुंबई की टीम आज अपने घर में हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। दोनों ही टीमों के पास एक समान 8-8 अंक हैं।
यह भी पढ़े -संत त्यागराज की 259वीं जयंती सांस्कृतिक विरासत को बचाने का संकल्प, पवन कल्याण ने सुझाए दो बड़े प्रस्ताव
मुंबई के खिलाफ लखनऊ आगे
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस को केवल 2 मैचों में ही सफलता मिली है। वानखेड़े में तीन बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। इसमें दो बार लखनऊ और एक बार मुंबई को को जीत मिली।
रोहित शर्मा कर सकते हैं वापसी
मुंबई की ओर से रोहित शर्मा वापसी कर सकते हैं। पिछले महीने 12 अप्रैल को बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे। हाल ही में कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा था कि वे एक-दो मैच बाद वापसी करेंगे।
यह भी पढ़े -सलमान खान ने 42 साल पुराने ‘भाई’ के निधन पर शोक जताया, कहा-तुम्हारे लिए आंसू नहीं, सिर्फ यादें हैं
पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटर्स को सपोर्ट करती है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वनखेड़े में 4 में से 3 मैच में 200 पार का स्कोर बना है। केवल एक मैच में टीमें 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं। मुंबई ने पंजाब के खिलाफ इस मैच में 195 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने 198 रन बनाकर जीत हासिल की थी।
वेदर रिपोर्ट
वेदर की बात करें तो मुंबई में मौसम गरम है। यहां बारिश के आसार बिल्कुल नहीं हैं। सोमवार को मुंबई का न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियम के आसपास रहेगा। यहां 17 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स : ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जार्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी।
Created On :   4 May 2026 1:05 PM IST










