Mumbai Indians Playing 11: IPL के लिए मुंबई इंडियंस की शानदार प्लेइंग इलेवन का ऐसा हो सकता है स्ट्रक्चर, जानें ओपनिंग में कौन देगा रोहित का साथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 की शुरुआत होने ही वाली है। इसकी शुरुआत से होते ही सभी की नजरें मुंबई इंडियंस पर टिकने वाली हैं। पांच बार बनी चैंपियन टीम साल 2020 के बाद से ही फाइनल तक नहीं पहुंची है। बीते सीजन में टीम ने शानदार खेला था और दूसरे क्वालिफायर तक पहुंच पाई थी। लेकिन पंजाब किंग्स से मात खाकर बाहर हो गई थी। ऐसे में इस बार मुंबई इंडियंस की कोशिश रहने वाली है कि इस बार वे खिताब अपने नाम कर पाएं।
ओपनिंग जोड़ी पर होगी जिम्मेदारी
इस सीजन में टीम की शुरुआत काफी हद तक रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक पर निर्भर कर सकती है। डिकॉक की टीम में वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। अगर ये दोनों अच्छी शुरुआत देते हैं, तो विरोधी टीमों के लिए मुश्किल बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल
मिडिल ऑर्डर में दमदार बल्लेबाजी
मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं। इनके अलावा विल जैक्स शानदार फॉर्म में हैं, जो तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। कप्तान हार्दिक पांडया के साथ नमन धीर टीम को संतुलन देंगे।
यह भी पढ़े -राम लला के दर्शन करने पहुंची लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम, मालिक संजीव गोयनका और कप्तान पंत भी रहे मौजूद
गेंदबाजी में अनुभव और धार
गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर के कंधों पर हो सकती है। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में मिचेल सैंटनर के साथ जैक्स और नमन धीर विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे। हार्दिक खुद भी तेज गेंदबाजी में अपना प्रदर्शन दिखा सकते हैं।
क्या होगी संभावित प्लेइंग इलेवन?
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार है- रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, हार्दिक पांडया (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।
Created On :   21 March 2026 7:13 PM IST












