NZ Vs SA: न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से दी मात, सीरीज में बनाई 2-1 बढ़त

न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से दी मात, सीरीज में बनाई 2-1 बढ़त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से मात दे दी। इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। सीरीज का अगला मुकाबला 21 मार्च को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।

ऑकलैंड के इडेन पार्क में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए। 137 रन के स्कोर को न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए टॉम लेथम ने सबसे ज्यादा नाबाद 63 रन की पारी खेली। वहीं, गेदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन ने चार ओवर में 9 रन देकर एक विकेट लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

साउथ अफ्रीका की खराब बैटिंग

पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की खराब शुरूआत रही। टीम ने पॉवरप्ले में अपने तीन विकेट गंवा दिए। टॉनी डी जॉर्जी 15, वियान मुल्डर जीरो और कॉनर एस्टरहुइजन भी 15-15 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे शुरुआत के बाद कोई भी बैटर क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका। किसी ने भी 30 रन का आंकड़ा नहीं छुआ। 10वें नंबर के बल्लेबाज नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमिसन, मिचेल सैंटनर और बेन सीयर्स ने 2-2 विकेट झटके। लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैकॉन्ची और जिमी नीशाम को एक-एक विकेट मिला।

वहीं 137 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही। टीम के ओपनर बैटर्स डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 66 बॉल पर 96 रनों ही अहम साझेदारी की। कॉन्वे 39 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने। इसके बाद लैथम ने तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए टिम रॉबिन्सन के साथ पारी को आंगे बढ़ाया। रॉबिन्सन को लुथो सिपामला ने 17 रन पर LBW कर पवेलियन भेजा। लैथम 55 बॉल पर 63 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Created On :   20 March 2026 6:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story