ODI WC 2027: आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी वनडे वर्ल्डकप टीम में एंट्री, खिलाड़ियों पर रहेगी सिलेक्टर्स की पैनी नजर

आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी वनडे वर्ल्डकप टीम में एंट्री, खिलाड़ियों पर रहेगी सिलेक्टर्स की पैनी नजर
विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। यह सीजन भारतीय खिलाड़ियों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस टी20 लीग से 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्डकप की टीम तय की जाएगी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। यह सीजन भारतीय खिलाड़ियों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस टी20 लीग से 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्डकप की टीम तय की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने 20 खिलाड़ियों का चुनाव किया है, जिनके प्रदर्शन पर खास नजर रखी जाएगी।

स्टेडियम में मौजूद रहेंगे चयनकर्ता

सिलेक्शन कमेटी की नजर इन 20 खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस और फिटनेस पर रहेगी। बीसीसीआई ने सिलेक्शन कमेटी को इसके लिए जिम्मेदारी बांटी है। इसके तहत हर सिलेक्टर हफ्ते में कम से कम एक आईपीएल मैच स्टेडियम में जाकर देखेगा, जिससे की एक हफ्ते में कम से कम पांच मैचों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जा सके। वहीं बाकी मैचों को टीवी पर देखा जाएगा।

अजित अगरकर की लीडरशिप वाली सिलेक्शन कमेटी में एसएस दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा शामिल हैं। अजित अगरकर मुंबई में जाकर मैच देखेंगे। एसएस दास कोलकाता में, आरपी सिंह और अजय रात्रा NCR में और प्रज्ञान ओझा साउथ में होने वाले मुकाबलों में स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

ये होंगे चयन के मापदंड

रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्डकप टीम में चयन का मापदंड केवल नाम या प्रदर्शन ही नहीं बल्कि फिटनेस, फील्डिंग, दबाव में प्रदर्शन और मैच की परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी होगा। हालांकि रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सिलेक्शन कमेटी का मकसद नई खिलाड़ियों की तलाश नहीं है। बोर्ड का मानना है कि वर्ल्ड कप से पहले टीम में बार-बार बदलाव नुकसानदायक हो सकता है। इस वजह से उन खिलाड़ियों पर फोकस रहेगा जो कि पहले से ही वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की योजनाओं का हिस्सा हैं।

इस तरह यह कहना सही होगा कि आईपीएल अब केवल मनोरंजन का मंच नहीं रहा, बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के भविष्य को आकार देने वाली प्रक्रिया का हिस्सा बन गया है।

Created On :   20 March 2026 3:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story