Purple Cap Winner: IPL में अच्छा प्रदर्शन कर पर्पल कैप जीतने वाले टॉप-5 गेंदबाज, जाने सूची में कितने भारतीय कितने विदेशी

IPL में अच्छा प्रदर्शन कर पर्पल कैप जीतने वाले टॉप-5 गेंदबाज, जाने सूची में कितने भारतीय कितने विदेशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे चर्चित लीग IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप और सबसे ज्याद रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है। आगामी सीजन में खिलाड़ियों के बीच इस कैप को जीतने की रेस देखने को मिलेगी। ऐसे में चलिए हम उन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर पर्पल कैप अपने नाम की।

लसिथ मलिंगा

IPL में वर्ष 2011 में लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते हुए 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी। उनकी सटीक यॉर्कर, खासकर डेथ ओवर में बल्लेबाजों के लिए लगभग असंभव चुनौती बन गई थी। मलिंगा ने अपनी टीम को कई बार मुश्किल सिचुएशन से निकाल कर फाइनल में पहुंचाया, लेकिन टीम को ट्रॉफी नहीं दिला सके।

भुवनेश्वर कुमार

हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 2017 में 26 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी। वह अपनी स्विंग गेंदबाजी और सटीक लाइन लेंथ से बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़े कर दिए थे। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अपने बल्ले से कमाल नहीं कर पाए।

एंड्रयू टाय

एंड्रयू टाय किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की ओर से खेकर वर्ष 2018 में 24 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी। उन्होंने कई बार अपनी वैरिएशन स्लोअर बॉल से विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका, लेकिन अपनी टीम को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा सके।

कागिसो रबाडा

IPL के वर्ष 2020 में कागिसो रबाडा ने 30 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी। उन्होंने अपनी तेज रफ्तार, बाउंस और सटीक लाइन लेंथ से बल्लेबाजों को दबाव में रखकर दिल्ली कैपिटल्स (DC) को फाइनल तक पहुंचाया था।

युजवेंद्र चहल

वहीं, युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेलते हुए वर्ष 2022 में 27 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी। वह अपनी लेग स्पिन और चतुराई भरी गेंदबाजी से टीम को कई बार जीत दिला चुके हैं। इस दौरान उनकी टीम फाइनल में पहुंची लेकिन जीत नहीं सकी।

Created On :   22 March 2026 7:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story