Clash Of The Titans: आज से होगा ‘दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप’ का आगाज, मैदान में उतरेंगे वर्किंग प्रोफेशनल्स

आज से होगा ‘दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप’ का आगाज, मैदान में उतरेंगे वर्किंग प्रोफेशनल्स
रेलवे ग्राउंड में 7 दिन चलेगा "क्लैश ऑफ द टाइटन्स' क्रिकेट टूर्नामेेंट, 25 टीमों के बीच होगी जंग

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। रोजाना वर्किंग डेडिकेशन के साथ टारगेट के लिए जमकर मेहनत करने वाले प्रोफेशनल्स आज से बैट और बॉल के साथ रेलवे स्टेडियम में दिखेंगे, क्योंकि शुरू होने जा रहा है "दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप' टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट, जिसमें शहर की 25 कॉर्पोरेट टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। "क्लैश ऑफ द टाइटन्स' टूर्नामेंट में प्रोफेशनल्स वर्किंग डेस्क नहीं, बल्कि अपने अंदर छिपे क्रिकेटर को खुलकर जीते नजर आएंगे। यह प्रतियोगिता रोमांच और उत्साह से भरपूर मुकाबलों का संगम होगी, जहां हर मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मैदान पर बल्लेबाजों के धमाकेदार चौके-छक्के, घातक गेंदबाजी और खिलाड़ियों का हाई-एनर्जी प्रदर्शन दर्शकों को आखिरी गेंद तक रोमांचित रखेगा। खिलाड़ी अपने काम से समय निकालकर मैदान में उतरेंगे और अपने छिपे हुए क्रिकेट टैलेंट को एक नए अंदाज में सबके सामने पेश करेंगे। दर्शकों के लिए यह सिर्फ मैच नहीं, बल्कि एक इमोशनल जर्नी होगी जहां हर चौका-छक्का तालियों की गूंज बनकर दिलों को छुएगा, हर विकेट रोमांच की लहर दौड़ाएगा और हर जीत-हार के साथ खेल भावना की असली खूबसूरती सामने आएगी। इसके साथ ही खिलाड़ी अपने वर्कप्लेस के तनाव को भूलकर अपने क्रिकेट के जुनून को जी पाएंगे।

टूर्नामेंट- 22 से 29 मार्च तक

टीमें- 25

ओवर्स- 10-10

स्थान- रेलवे ग्राउंड, जबलपुर

आज के मुकाबले

दोपहर 3:30 बजे

एमपी बिरला कॉर्पोरेशन Vs इंजीनियर्स इलेवन (PEA)

शाम 5:00 बजे

नेत्रा केयर Vs रेवेन्यू रॉयल्स

शाम 6:00 बजे

आर्किटेक सुपरकिंग्स Vs वन रियल्टी

शाम 7:00 बजे

नर्मदा जिलेटिन Vs टीचर्स इलेवन

शाम 8:00 बजे

कॉर्पोरेट वॉरियर्स Vs आईबीएल इलेवन

क्या होगा खास?

स्पिन व्हील ट्विस्ट: मैच से पहले बोनस रन पाने का मौका।

फ्री-हिट ओवर: 6 गेंदों तक खुलकर करें बल्लेबाजी।

मजेदार अवॉर्ड्स से बढ़ेगा एंटरटेनमेंट

ड्रॉप कैच अवॉर्ड

महंगा गेंदबाज अवॉर्ड

गोल्डन डक अवॉर्ड

टर्टल अवॉर्ड

ये अवॉर्ड्स टूर्नामेंट में खेल के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन का अलग रंग जोड़ेंगे। क्योंकि इन खिलाड़ियों जो गिफ्ट्स दिए जाएंगे वो आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देंगें।

टूर्नामेंट बना सपनों का मंच

यह सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि उन सपनों का मंच है जो कभी समय और जिम्मेदारियों के बीच कहीं छूट गए थे। यहां हर खिलाड़ी केवल रन बनाने या विकेट लेने के लिए नहीं, बल्कि अपने अंदर जिंदा उस जुनून को फिर से महसूस करने के लिए मैदान में उतरेंगे, जिसने कभी उन्हें क्रिकेट से जोड़ा था। ऑफिस की भागदौड़ और जिम्मेदारियों के पीछे छिपे ये खिलाड़ी जब बैट और बॉल के साथ मैदान पर उतरेंगे, तो हर शॉट में उनका आत्मविश्वास, हर गेंद में उनकी मेहनत और हर पल में उनका जज्बा साफ नजर आएगा।

Created On :   22 March 2026 12:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story