PSL 2026: 'बिना दर्शकों के करवाए जाएंगे पाकिस्तान सुपर लीग के मैच', इस वजह से डरा पीसीबी, जानें पूरा मामला

बिना दर्शकों के करवाए जाएंगे पाकिस्तान सुपर लीग के मैच, इस वजह से डरा पीसीबी, जानें पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। जहां एक तरफ इस बार उसकी टक्कर आईपीएल जैसी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के साथ हो रही है। तो वहीं आईपीएल के लिए कई विदेशी खिलाड़ी पीएसएल को छोड़ रहे हैं। इस बीच उसके लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। वो खबर ये है कि पाकिस्तान सुपर लीग के मैच खाली मैदानों में करवाए जाएंगे।

पीसीबी ने रविवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि PSL 2026 के मैच दर्शकों के बगैर करवाए जाएंगे। मिडल-ईस्ट में खराब हालात और पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने इसकी पुष्टि करके बताया कि इस बार पीएसएल के मैच केवल दो वेन्यू पर ही खेले जाएंगे। 26 मार्च से शुरू हो रहे मुकाबले मैच केवल लाहौर और कराची में होंगे। पहले के प्लान के मुताबिक मैच 6 शहरों में होने थे। नकवी के मुताबिक जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक मैचों का आयोजन दर्शकों के बिना ही करवाया जाएगा। यहां तक कि इस बार ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं होगी।

इसके साथ ही पीसीबी चीफ ने यह भी साफ किया कि जिन लोगों ने मैचों के टिकट खरीद लिए हैं, उनका पैसा 72 घंटे के भीतर रिफंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने दर्शकों के बिना फ्रेंचाइजी को होने वाले नुकसान के लिए फ्रेंचाइजी से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि टिकट से होने वाली कमाई फ्रेंचाइजी के लिए अहम होती है, इसलिए बोर्ड इस नुकसान को कम करने की कोशिश करेगा।

नकवी ने कहा, 'सरकार ने मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए लोगों की आवाजाही सीमित रखने की सलाह दी है। ऐसे में स्टेडियम में हजारों दर्शकों को लाना सही नहीं था, इसलिए मैच खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया गया।' बता दें कि पीएसएल का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। ओपनिंग मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा।

Created On :   23 March 2026 2:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story