IPL 2026: आईपीएल से पहले केकेआर का बड़ा दाव, आकाशदीप की जगह इस धुआंधार बॉलर को किया शामिल

आईपीएल से पहले केकेआर का बड़ा दाव, आकाशदीप की जगह इस धुआंधार बॉलर को किया शामिल
आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा फैसला लिया है। टीम ने सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है। वह आकाशदीप की जगह टीम का हिस्सा बनेंगे जो कि चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

विदर्भ के लिए खेलते हैं डोमेस्टिक क्रिकेट

28 साल के सौरभ विदर्भ के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं और इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि वो अभी तक IPL में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। सौरभ दुबे पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। वे रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (RAPP) में शामिल थे, जिससे उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जा सका। दुबे को 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने साइन किया था, लेकिन चोट के कारण वे बाहर हो गए थे।

टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता सुब्रतो बनर्जी ने दुबे को प्रतिभाशाली गेंदबाज बताते हुए कहा कि वह गेंद से स्विंग कराने के साथ पिच से एक्स्ट्रा बाउंस भी हासिल करते हैं। वहीं केकेआर के एक और गेंदबाज हर्षित राणा भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। टीम के एक अधिकारी ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि टीम ने अभी तक हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला नहीं लिया है। टीम के अंदर फिलहाल यह माना जा रहा है कि राणा लेवल का कोई इंडियन बॉलर नहीं है।

Created On :   23 March 2026 2:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story