PSL Vs IPL: आईपीएल के लिए पीएसएल को ठोकर मार रहे खिलाड़ी, बौखलाया PCB चीफ मोहसिन नकवी, खुलेआम दी धमकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के लिए सिरदर्द बनते जा रही है। कई विदेशी खिलाड़ी पीएसएल छोड़कर आईपीएल में आ रहे हैं। इसे लेकर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी बुरी तरह बौखला गए हैं। उन्होंने पीएसएल छोड़कर आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ियों को धमकी दे दी है।
यह भी पढ़े -दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप में दूसरे दिन आमने-सामने होंगी ये 8 टीमें, देखें मैचों का शेड्यूल
इन खिलाड़ियों ने छोड़ा PSL
पहले जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने आईपीएल के लिए पीएसएल को छोड़ दिया। अब श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका ने भी ऐसा ही किया है। मुजरबानी ने कोलकाता नाइट राइडर्स में मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेस किया है। वह पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे। वहीं, शनाका राजस्थान रॉयल्स को ज्वाइन करेंगे। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कोई विदेशी खिलाड़ी ने आईपीएल के लिए पीएसएल को ठेंगा दिखाया है। इससे पहले 2025 में साउथ अफ्रीका के बॉलर कॉर्बिन बॉश भी ऐसा ही कर चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग की टीम छोड़ मुंबई इंडियंस को ज्वाइन कर लिया था।
क्या बोले नकवी?
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईपीएल के लिए पीएसएल छोड़ने वाले खिलाड़ीको लेकर मोहसिन नकवी से सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "जहां तक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की बात है। देखिए इस बार PSL में कौन से खिलाड़ी खेलने आए हैं। हां , 2-3 खिलाड़ी छोड़कर भी गए हैं और हम उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी में हैं।"
वहीं इस बार IPL और PSL लगभग एक ही समय पर हो रहे हैं, क्या इसका पीएसएल पर बुरा प्रभाव पड़ेगा? इस पर नकवी ने कहा कि आईपीएल के साथ टक्कर से ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि विश्व में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भरमार है। आईपीएल के बावजूद कई इंटरनेशनल खिलाड़ी पीएसएल में खेलने आए हैं।
Created On :   23 March 2026 1:28 AM IST












