Clash Of The Titans: दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप में दूसरे दिन आमने-सामने होंगी ये 8 टीमें, देखें मैचों का शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपुर का रेलवे ग्राउंड एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आ रहा है, जहां 9 से 5 की दौड़भाग में व्यस्त प्रोफेशनल्स अब मैदान पर अपना हुनर दिखा रहे हैं। 22 मार्च को शुरू हुए दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप में पहले दिन के मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाया। ग्राउंड के साथ ही मोबाइल पर मैच का लाइव प्रसारण देख रहे दर्शकों ने भी खिलाड़ियों के खेल को बहुत पसंद किया। 22 से 29 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानि आज (सोमवार,23 मार्च) भी कुछ शानदार मैच होने वाले हैं, जहां टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी।
आज के मुकाबले (23 मार्च)
आज के मैच शाम 4 बजे से शुरू होकर रात तक चलने वाले हैं। दिन का पहला मैच ऑरियम स्ट्राइकर्स और मेफेयर नाइट्स के बीच शाम 4 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच CCWA और मंगलायतन यूनिवर्सिटी के बीच शाम 5 बजे, तीसरा मैच अपोलो हॉस्पिटल्स और जाइमा11 के बीच शाम 6 बजे और दिन का चौथा व आखिरी मैच MCMM और जेक्सन 11 के बीच होगा। सभी मैच 10-10 ओवर के होंगे।
पहला मुकाबला - ऑरियम स्ट्राइकर्स Vs मेफेयर नाइट्स
दोपहर 4:00 बजे
दूसरा मुकाबला - CCWA Vs मंगलायतन यूनिवर्सिटी
शाम 5:00 बजे
तीसरा मुकाबला - अपोलो हॉस्पिटल्स Vs जाइमा11
शाम 6:00 बजे
चौथा मुकाबला MCMM Vs जेक्सन 11
शाम 7:00 बजे
प्रतियोगिता के खास नियम
इस प्रतियोगिता में कुछ खास नियम भी रखे गए हैं, जैसे मैच से पहले बोनस रन पाने का मौका और एक ओवर में खुलकर बल्लेबाजी करने की छूट। इसके साथ ही कुछ मजेदार पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे, जो खेल में हल्का-फुल्का मजाक और खुशी का माहौल बनाए रखेंगे।
ये हैं खास वो अवॉर्ड..
ड्रॉप कैच अवॉर्ड
महंगा गेंदबाज अवॉर्ड
गोल्डन डक अवॉर्ड
टर्टल अवॉर्ड
यहां देखें लाइव प्रसारण
Created On :   23 March 2026 12:22 AM IST












