CSK Roar 2026: एमएस धोनी से लेकर सुरेश रैना तक...CSK के रियूनियन इवेंट में जुटे लीजेंड, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल 2026 से पहले 5 बार की चैंपियन सुपर किंग्स (CSK) ने अपने फैंस के लिए रियूनियन इवेंट आयोजित किया। ‘ROAR 2026’ नाम के इस इवेंट में टीम के कई पुराने खिलाड़ी नजर आए। इनमें मैथ्यू हेडन से लेकर ड्वेन ब्रावो, माइकल हसी, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ और सुरेश रैना शामिल हैं।
धोनी को देख खुशी से झूम उठे फैंस
दर्शकों को सबसे ज्यादा खुशी धोनी को मैदान पर देखकर हुई। उनकी ग्राउंड पर जैसे ही एंट्री हुई पूरा चेपॉक स्टेडियम खड़ा हो गया। फैंस जोर-जोर से धोनी-धोनी के चिल्लाने लगे। धोनी ने सीएसके के पूर्व क्रिकेटर्स को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने नए और उभरते खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया, जिनमें संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता आयुष म्हात्रे शामिल रहे।
यह भी पढ़े -रोर 2026 पुराने सितारों से मिले मौजूदा खिलाड़ी, धोनी ने किया सैमसन, दुबे और म्हात्रे को सम्मानित
धोनी और सुरेश रैना को साथ में देख दर्शकों ने जैसा रिएक्शन दिया, वो देखने लायक था। राजस्थान से चेन्नई में शामिल हुए संजू सैमसन का फैंस ने जोरदार स्वागत किया।
गायकवाड़ की गेंद पर हसी का जोरदार हिट
इवेंट में पूर्व और टीम के वर्तमान क्रिकेटरों ने मैच भी खेला। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने माइकल हसी को गेंद की, जिस पर उन्होंने जोरदार छक्का मारा। धोनी विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए। वहीं मुथैया मुरलीधरन की गेंद पर संजू सैमसन ने शानदार सिक्स जड़ा।
इवेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स के वर्तमान मेंटॉर ड्वेन ब्रावो भी मौजूद थे। उन्होंने क्रिकेट खेलने के अलावा ड्वेन ब्रावो ने अपने फेमस गाना ‘चैंपियन’ गाया भी उस पर डांस भी किया। उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना भी थिरके।
देखें इवेंट के वीडियो और फोटोज...
यह भी पढ़े -करियर के चौथे टी20 मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच', एस्टरहुइजन ने बताया तूफानी बल्लेबाजी का राज
Created On :   22 March 2026 10:09 PM IST












