Clash Of The Titans: दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप टूर्नामेंट आज से शुरू, पहले दिन जबलपुर के रेलवे मैदान में उतरेंगी ये 10 टीमें, यहां देखें लाइव मैच

दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप का आगाज आज से हो रहा है और जबलपुर का रेलवे मैदान एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने को तैयार है। रोजमर्रा के कामों में व्यस्थता के बीच यहां देखें एंटरटेनिंग लाइव मैच।

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप का आगाज आज से हो गया है और जबलपुर का रेलवे मैदान एक बार फिर से क्रिकेट के रंग में रंगने को तैयार है। रोजमर्रा के काम में व्यस्त रहने वाले खिलाड़ी अब मैदान पर उतरेंगे और अपने खेल का दम दिखाएंगे। यह टूर्नामेंट 22 से 29 मार्च तक चलेगा, जिसमें शहर की 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे, जिससे हर मैच में तेजी और रोमांच बना रहेगा। खास बात यह है कि दर्शक इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण भी देख सकेंगे, जिससे घर बैठे भी मैच का मजा लिया जा सकता है।

लगातार खेले जाएंगे मुकाबले

आज के पहले मुकाबले में दोपहर साढ़े तीन बजे एमपी बिरला कॉर्पोरेशन और इंजीनियर्स इलेवन आमने-सामने होंगी। इसके बाद शाम से लगातार मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे मैदान पर रौनक बनी रहेगी।


प्रतियोगिता के खास नियम

इस प्रतियोगिता में कुछ खास नियम भी रखे गए हैं, जैसे मैच से पहले बोनस रन पाने का मौका और एक ओवर में खुलकर बल्लेबाजी करने की छूट। इसके साथ ही मजेदार पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे, जो खेल में हल्का-फुल्का मजाक और खुशी का माहौल बनाए रखेंगे।

यहां देखें लाइव मैच

अब सभी की नजरें मैदान पर हैं, जहां खिलाड़ी अपने काम की भागदौड़ को पीछे छोड़कर पूरे जोश के साथ खेलते नजर आएंगे। यह सिर्फ मैच नहीं, बल्कि जुनून और उत्साह का शानदार संगम होने वाला है।

Created On :   22 March 2026 3:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story