- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने व्यक्त...
Nagpur News: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने व्यक्त किया भाषा प्रेम, कहा - मातृभाषा बोलते समय हम ओरिजनल होते हैं

Nagpur News. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय युवा संसद परिषद के सिलसिले में डॉ. हेडगेवार स्मारक भवन में पहुंचे। इस दौरान वे स्वयं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक की भूमिका में व्यक्त करते रहे। उन्होंने संघ के कार्यों की सराहना की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देश के लिए गौरव का विषय ठहराया। भाषा प्रेम पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मातृभाषा बोलते हैं, तो हम रीजनल नहीं ओरिजनल होते हैं। इस दौरे के समय उपराष्ट्रपति की सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से भेंट नहीं हो पाई। डॉ. हेडगेवार स्मारक भवन परिसर में उन्होंने डॉ. हेडगेवार स्मारक व एमएस गोलवलकर की समाधि पर अभिवादन व्यक्त किया। कार्यक्रम केेे बाद वे सीधे विमानतल की ओर रवाना हो गए। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे हैं। उससे पहले वे तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
हर भाषा की अपनी विरासत
युवा संसद परिषद में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा, हर कोई अपनी मां से प्यार करता है। हर कोई अपनी मातृभाषा, मातृ धर्म को मानता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें दूसरे व्यक्ति की मां का सम्मान नहीं करना चाहिए। हर भाषा की अपनी विरासत होती है, फिर भी वे मिलकर एक कल्चरल तालमेल बनाती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने अपने ऑफिस में तमिल और गुजराती में भारत के संविधान का अपडेटेड ट्रांसलेटेड वर्जन रिलीज किया। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करता हूं कि उन्होंने देश के कानून को इतनी सारी भाषाओं में उपलब्ध कराने की पहल की। पहली बार, संविधान डोगरी, संथाली और कई दूसरी भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जन्मभूमि होने के नाते, नागपुर की राष्ट्रीय चेतना में बहुत अहम जगह है। राधाकृष्णन ने कहा, आप सभी जानते हैं कि मैं संगठन से जुड़ा रहा हूं, जिसने मुझमें जो भी जिम्मेदारियां दी जाती हैं, उनमें नि:स्वार्थ सेवा की भावना भर दी है।
Created On :   22 March 2026 5:57 PM IST













