- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट...
Nagpur News: नागपुर एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके कई मरीजों ने दिखायी प्रतिभा

Nagpur News नागपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किडनी ट्रांसप्लांट कर चुके मरीजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एम्स के नेफ्रोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उमंग 2026’ में किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों के अटूट हौसले, संघर्ष और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच का जीवंत उत्सव दिखायी दिया। इस अनूठी पहल ने यह साबित किया कि गंभीर बीमारी के बीच भी उम्मीद, आत्मविश्वास और जज्बा ही इंसान को आगे बढ़ने की ताकत देते हैं।
मरीजों ने दी गायन, नृत्य व संगीत की प्रस्तुत : ‘उमंग 2026’ इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हेमोडायलिसिस, पेरिटोनियल डायलिसिस सीएपीडी और किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके कई मरीजों ने भाग लिया। विभिन्न अस्पतालों से आए मरीजों ने गायन, नृत्य, संगीत और रोल प्ले जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में किडनी वॉरियर्स फाउंडेशन की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसुंधरा राघवन उपस्थित थी। उन्होंने मरीजों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया।
मरीजों ने साझा की अपनी कहानियां : यह आयोजन एम्स के कार्यकारी निदेशन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में अायोजित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा मरीजों पर केंद्रित ऐसे सकारात्मक कार्यक्रम न केवल उपचार बल्कि मरीजों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। भारती जोशी ने बताया कि पेरिटोनियल डायलिसिस ने उनके जीवन को कैसे नई दिशा दी। वहीं किडनी ट्रांसप्लांट करा चुकी रितुपर्णा बनर्जी ने अपने संघर्ष और उम्मीद की प्रेरणादायक कहानी साझा की। इस अवसर पर हेमोडायलिसिस, सीएपीडी और किडनी ट्रांसप्लांट कार्यक्रम से जुड़े मरीजों और उनकी देखभाल करने वाली किडनी केयर टीम को सम्मानित किया गया।
Created On :   20 March 2026 4:51 PM IST















