- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर के डागा अस्पताल की नर्सिंग...
Nagpur News: नागपुर के डागा अस्पताल की नर्सिंग छात्राएं अवकाश पर घर गईं

Nagpur News डागा अस्पताल में दो वर्षीय नर्सिंग का कोर्स कर रही छात्राआें के रहने की व्यवस्था अस्पताल परिसर में ही है। इन छात्राआें के भोजन की व्यवस्था यहीं की मेस में होती है। सिलेेंडर की किल्लत का असर डागा अस्पताल की मेस पर भी हो रहा है। सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए अधिकांश छात्राएं छुट्टी के दौरान अपने घर चली गई हैं।
ऐसा पहले कभी नहीं हुआ : गुरुवार को गुढी पाड़वा की छुट्टी थी। शनिवार को ईद की छुट्टी रहेगी। रविवार को अवकाश है। होस्टेल की अधिकांश छात्राएं बुधवार को ही घर चली गईं। अब ये छात्राएं सीधे रविवार शाम को लौटेंगी। अस्पताल के होस्टल से इसके पूर्व कभी भी इतनी ज्यादा संख्या में छात्राएं घर नहीं गई। सरकार ने अस्पतालों को प्राथमिकता से सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश गैस कंपनियों को दिए हैं। 100 फीसदी सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश है, लेकिन यहां मांग के अनुसार सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं। खाद्यान्न आपूर्ति विभाग के अधिकारी का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडरों की कमी बनी हुई है। स्थिति को सामान्य बनाने की हमारी कोशिश है। अस्पतालों को प्राथमिकता से 100 फीसदी सिलेंडर देने के सरकार के निर्देश हैं।
यह भी पढ़े -सरकार से संपर्क व समन्वय का कार्य करेगी आरएसएस की प्रदेश समिति, विस्तार के संबंध में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने दी जानकारी
बड़े आयोजन बने चुनौती : आज झूलेलाल जयंती है। उसके बाद रामनवमी, महावीर जयंती व हनुमान जयंती है। इन धार्मिक आयोजनों में बड़े पैमाने पर नाश्ता, प्रसाद व महाप्रसाद का वितरण होता है। इसके लिए बड़ी संख्या में सिलेंडर की जरूरत होती है। झूलेलाल जयंती को देखते हुए 40 सिलेंडरों की मांग का पत्र खाद्यान्न आपूर्ति विभाग के पास पहुंचा। यहां से प्रतिसाद नहीं मिलने पर सेवादारों ने सिलेंडर का जिम्मा लिया। सिंधू झूलेलाल वेलफेयर सोसायटी के रमेश जेसवानी का कहना है कि युद्ध कब तक चलेगा, यह बता नहीं सकते। सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है। सेवादारों ने अपनी तरफ से सिलेंडर दिए है। स्थिति गंभीर है, लेकिन सरकार ने आनेवाले धार्मिक आयोजन प्रभावित न हो, इसका ख्याल रखना चाहिए।
Created On :   20 March 2026 12:50 PM IST













