New Delhi News: वैष्णव ने कहा - लोनावला-पुणे-दौंड मार्ग का लगभग 150 किलोमीटर तक बाड़ लगाने का कार्य पूरा

वैष्णव ने कहा - लोनावला-पुणे-दौंड मार्ग का लगभग 150 किलोमीटर तक बाड़ लगाने का कार्य पूरा
  • बाड़ लगाने के लिए 209.38 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत
  • लगभग 150 किलोमीटर तक बाड़ लगाने का कार्य पूरा

New Delhi News. महाराष्ट्र के लोनावला-पुणे-दौंड मार्ग में संरक्षा बाड़ लगाने के लिए 209.38 करोड़ रुपए की लागत से कार्य स्वीकृत किया गया है। इस कार्य में पैदल यात्री सब-वे सहित लगभग 290 किमी बाड़ का कार्य शामिल है। खंड की संपूर्ण लंबाई के लिए निविदा प्रदान की गई है और अभी तक लगभग 150 किमी. तक बाड़ लगाने का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी लोकसभा में राकांपा (शरद) सांसद अमोल कोल्हे के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल में गाड़ी परिचालन का संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

महत्वपूर्ण संरक्षा उपाय के रूप में उन मार्गों जहां गाड़ी परिचालन की अनुमति गति 110 किमी प्रति घंटे से अधिक है और अन्य सुभेद्य स्थानों पर संरक्षा बाड़ लगाने का प्रावधान किया गया है ताकि अनधिकृत प्रवेश को रोका जा सके और सुरक्षित गाड़ी परिचालन सुनिश्चित किया जा सके। वैष्णव ने बताया कि मवेशियों, पैदल चलने वाले लोगों और छोटे वाहनों द्वारा रेल संरेखण को पार करने की सुविधा प्रदान करने के लिए पैदल यात्री सब-वे में संरक्षा बाड़ लगाई जा रही है।

Created On :   19 March 2026 5:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story