New Delhi News: डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा - अहिल्यानगर जिले में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिविर

डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा - अहिल्यानगर जिले में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिविर
  • शिवसेना (उद्धव) सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे की मांग
  • दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता और जरूरी उपकरण देने के लिए एक विशेष शिविर लगाने की तैयारी
  • शिरडी से शिवसेना (उद्धव) सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे

New Delhi News. महाराष्ट्र के शिरडी से शिवसेना (उद्धव) सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे की मांग पर केंद्र सरकार ने अहिल्यानगर (पहले अहमदनगर) जिले में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता और जरूरी उपकरण देने के लिए एक विशेष शिविर लगाने की तैयारी में है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे को पत्र लिख कर यह जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने वाकचौरे को लिखे पत्र में कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आरवीवाई) के तहत अहिल्यानगर जिले में शिविर लगाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

इस पहल के जरिए, योग्य लाभार्थियों को जरूरी सहायक उपकरण दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपने सबसे नजदीकी प्रधानमंत्री दिव्यांग वयोश्री केंद्र (पीएमडीके) के जरिए 'वॉक-इन' तरीके से भी फायदा उठा सकते हैं। यह जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र वडगांव गुप्ता (अहिल्यानगर) में चल रहा है और जो लोग इच्छुक हैं, वे यहां संपर्क कर सकते हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले से अहिल्यानगर जिले के दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और वे आसानी से जरूरी सुविधाएं और सेवाएं पाएंगे।

Created On :   18 March 2026 6:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story