- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Shirdi
- /
- शिर्डी साईं के चरणों में 74 लाख...
Shirdi News: शिर्डी साईं के चरणों में 74 लाख रुपये मूल्य का स्वर्ण थाल अर्पित, भक्तों की अटूट श्रद्धा

Shirdi News. साईं बाबा के प्रति देश-विदेश के करोड़ों भक्तों की अटूट श्रद्धा निरंतर बढ़ रही है। इन्हीं श्रद्धालुओं में से एक, ठाणे स्थित हीर रियल्टी वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के धर्म कटारिया ने अपनी मनोकामना पूरी होने के उपलक्ष्य में साईं बाबा के चरणों में 660 ग्राम वजनी स्वर्ण थाल अर्पित किया। इस थाल की अनुमानित कीमत लगभग ₹74.50 लाख बताई गई है।
यह दान साईं बाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर को सुपुर्द किया गया। स्वर्ण थाल अर्पण के बाद संस्थान की ओर से गोरक्ष गाडीलकर ने साईभक्त धर्म कटारिया का सत्कार किया और उनकी इस भेंट के लिए आभार व्यक्त किया।
Created On :   9 Oct 2025 8:19 PM IST
Next Story












