- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Shirdi
- /
- 5 अक्टूबर को अमित शाह का लोनी और...
Ahilyanagar News: 5 अक्टूबर को अमित शाह का लोनी और कोपरगांव में कार्यक्रम, सहकारी शुगर फैक्ट्री ने शुरू की CNG परियोजना

- कोल्हे फैक्ट्री बनी देश की पहली सहकारी शुगर फैक्ट्री
- शुरू की CNG परियोजना
Ahilyanagar News. देश के पहले केंद्रीय सहकारिता मंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 अक्टूबर को शिर्डी दौरे पर आ रहे हैं। साईं बाबा के दर्शन के बाद वे लोनी में विखे पाटिल परिवार के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कोपरगांव स्थित संजीवनी सहकारी शुगर फैक्ट्री के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी उनके हाथों होगा।
फैक्ट्री के चेयरमैन विवेक कोल्हे ने बताया कि अमित शाह 5 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे कोपरगांव पहुंचेंगे। उनकी यात्रा की शुरुआत शिर्डी में साईं दर्शन से होगी। इसके बाद लोनी में पद्मश्री विठ्ठलराव विखे पाटील और पद्मभूषण बाळासाहेब विखे पाटील की पूर्णाकृति प्रतिमाओं का अनावरण भी उनके हाथों किया जाएगा।
संजीवनी उद्योग समूह ने “अन्नदाता से उर्जादाता” की संकल्पना के तहत 50 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिदिन 12 टन क्षमता वाला CNG प्रोजेक्ट स्थापित किया है। इसके लिए पेट्रोलियम कंपनियों से करार हो चुका है। साथ ही, स्पेंट वॉश से पोटाश का उत्पादन कर किसानों को खाद के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आयात पर निर्भरता घटेगी।
कोल्हे शुगर फैक्ट्री देश की पहली सहकारी शुगर फैक्ट्री बन गई है जिसने CNG परियोजना शुरू की है। इस प्रोजेक्ट से किसानों को भी प्रत्यक्ष लाभ होगा।
Created On :   1 Oct 2025 8:05 PM IST