वारदात: नाबालिग ने मामूली विवाद में युवक को उतारा मौत के घाट, ऑटोरिक्शा में बैठने को लेकर कहासुनी में चली चाकू

नाबालिग ने मामूली विवाद में युवक को उतारा मौत के घाट, ऑटोरिक्शा में बैठने को लेकर कहासुनी में चली चाकू
  • ऑटोरिक्शा में बैठने को लेकर कहासुनी में चली चाकू
  • नाबालिग ने मामूली विवाद में युवक को उतारा मौत के घाट

Mumbai News. शहर में एक बार फिर मामूली बहस ने खौफनाक रूप ले लिया। कुर्ला (पूर्व) के न्यू रेलवे कॉलोनी इलाके में ऑटो रिक्शा में बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि नाबालिग ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। नेहरू नगर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान जयराम नायडू के रूप में हुई है, जो रेलवे कॉलोनी में ही रहता था। शहर में पिछले तीन दिन में हत्या की यह तीसरी वारदात है।

पुलिस के मुताबिक नेहरूनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना 16 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे न्यू रेलवे कॉलोनी में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच पहले हल्की बहस हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में मामला गर्मा गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन विवाद शांत नहीं हो सका।

बताया जा रहा है कि बहस के दौरान आरोपी नाबालिग ने आपा खो दिया और अपने पास मौजूद धारदार हथियार निकालकर युवक की गर्दन के बाईं ओर जोरदार हमला कर दिया। इससे युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Created On :   18 March 2026 5:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story