- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- श्रीकांत शिंदे ने कहा - सीएसएमटी तक...
New Delhi News: श्रीकांत शिंदे ने कहा - सीएसएमटी तक सभी लोकल ट्रेनों में हो 15 कोच, हर स्टेशन पर लगे मराठी साहित्य के स्टॉल

New Delhi News. शिवसेना (शिंदे) सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने मंगलवार को लोकसभा में सेंट्रल रेलवे पर कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) तक सभी लोकल ट्रेनें 15 कोच की करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने प्लेटफॉर्म चौड़ा करने, दिवा सीएसएमटी फास्ट लोकल ट्रेनें चलाने, कोपर-वसई रेलवे की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने हर स्टेशन पर मराठी साहित्य बेचने वाले स्टॉल शुरू करने की मांग की। डॉ. शिंदे ने कहा कि कल्याण लोकसभा क्षेत्र में 80 प्रतिशत यात्री लोकल ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए कल्याण रूट की सभी लोकल ट्रेनों को 15 कोच का करना जरूरी है। उन्होंने कोंकण रूट पर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और सीनियर सिटीजन और पत्रकारों के लिए सुविधाएं फिर से शुरू करने की भी मांग की।
यह भी पढ़े -प्रधानमंत्री मोदी से मिले उपमुख्यमंत्री शिंदे, दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र की राजनीति सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा - राहुल पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के रेलवे के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। 2026-27 के लिए महाराष्ट्र में रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए 23 हजार करोड़ रुपये का प्रोविजन किया गया है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताया। शिवसेना सांसद ने बुलेट ट्रेन और दिल्ली मुंबई रेलवे कॉरिडोर को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि मुंबई पुणे हाई स्पीड कॉरिडोर, पुणे हैदराबाद हाई स्पीड कॉरिडोर से यात्रियों को फायदा होगा और उनका काफी समय बचेगा।
Created On :   17 March 2026 6:45 PM IST












