Mumbai News: महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद पिछले डेढ़ साल से पड़ा है खाली

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद पिछले डेढ़ साल से पड़ा है खाली
उद्धव ठाकरे विधायकों के साथ अध्यक्ष नार्वेकर से मिले

Mumbai News महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे सोमवार को अपने विधायकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिले और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा की। दरअसल पिछले करीब डेढ़ साल से महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली है। इसे लेकर विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी लगातार सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर सवाल उठा रहा है।

सोमवार को हुई मुलाकात के दौरान उद्धव ठाकरे ने अध्यक्ष नार्वेकर से कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है। विधानसभा में सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए इस पद का होना जरूरी है। महाविकास आघाड़ी के नेताओं का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।

विपक्ष का आरोप है कि सरकार जानबूझकर नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति में देरी कर रही है, जबकि यह पद लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम हिस्सा है। हालांकि, इस मुलाकात के बाद विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि वह इस मामले पर काम कर रहे हैं। नियमों के मुताबिक ही कार्य होंगे। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी हैं कि विधानसभा अध्यक्ष इस मुद्दे पर कब और क्या निर्णय लेते हैं।


Created On :   17 March 2026 12:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story