- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- 57 साल से बारामती पर है पवार परिवार...
Mumbai News: 57 साल से बारामती पर है पवार परिवार का कब्जा , 23 अप्रैल को होगा मतदान

Mumbai News राकांपा (अजीत) के अध्यक्ष व राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार की हवाई दुर्घटना में असामयिक निधन के बाद अब बारामती विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा हो चुकी है। सत्ताधारी महायुति की तरफ से उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार इस सीट से उम्मीदवार होंगी। आगामी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में सुनेत्रा के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं होगी। समझा जा रहा है कि विपक्ष भी सुनेत्रा के सामने उम्मीदवार उतारने से परहेज करेगा। विपक्षी गठबंधन महा आघाड़ी में यह सीट शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा के कोटे में है।
2024 विधान सभा चुनाव में अजित पवार इस सीट से सातवीं बार विधायक चुने गए थे। पिछले 57 वर्षो से इस सीट पर पवार परिवार का ही कब्जा रहा है। 1967 में शरद पवार बने थे विधायक: 1967 में पहली बार शरद पवार इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। पवार 1990 तक यहां से विधायक रहे। 1991 में शरद पवार लोकसभा के लिए चुने गए जिसकी वजह से बारामती सीट पर उप चुनाव की नौबत आई शरद पवार ने अपनी पारंपरिक सीट से भतीजे अजित पवार को उतरा।
अजित पहली बार विधायक चुने गए। वे तब से लगातार सात बार बारामती से विधायक चुन जाते रहे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव अजित ने यहां से 1 लाख 65 हजार वोट से जीता था। 2024 के विधानसभा चुनाव में बारामती सीट से अजित के सामने उनके भतीजे यगेंद्र पवार मैदान में उतरे थे। पर चाचा अजित 1 लाख 899 वोट से चुनाव जीत गए थे। अजित पवार बारामती से सात बार विधायक रहे थे। बारामती में हुए विकास कार्यों का श्रेय स्थानीय लोग अजित पवार को ही देते रहे हैं।
यह भी पढ़े -ऑर्गेनिक फल-सब्जियों का समर्थन करते नजर आए संग्राम सिंह, कीटनाशकों से हो रहे खतरे पर जताई चिंता
Created On :   17 March 2026 1:03 PM IST













