New Delhi News: प्रधानमंत्री मोदी से मिले उपमुख्यमंत्री शिंदे, दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र की राजनीति सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा - राहुल पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी से मिले उपमुख्यमंत्री शिंदे, दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र की राजनीति सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा - राहुल पर साधा निशाना
  • सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, नरेश म्हस्के, मिलिंद देवरा, धैर्यशील माने, श्रीरंग बारणे और रवींद्र वायकर भी मौजूद
  • लोकसभा अध्यक्ष से भी मिले उपमुख्यमंत्री
  • विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा

New Delhi News. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना (शिंदे) के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र की राजनीति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी को विश्वास दिलाया कि शिवसेना हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शिंदे के साथ पार्टी सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, नरेश म्हस्के, मिलिंद देवरा, धैर्यशील माने, श्रीरंग बारणे और रवींद्र वायकर भी मौजूद थे।

इस दौरान एकनाथ शिंदे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध पर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सभी को एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के लिए कई मौके मिलते हैं, लेकिन राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर सभी को एक साथ खड़ा रहना चाहिए। शिंदे ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल राजनीति करने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भी विपक्ष की इसी तरह की भूमिका थी, जिसकी वजह से पाकिस्तान में विपक्षी नेताओं की सुर्खियां बनी थीं।

लोकसभा अध्यक्ष से भी मिले उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिल्ली दौरे के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। इस दौरान रिजिजू ने लोकसभा में सांसद श्रीकांत शिंदे के कामकाज की तारीफ की। दरअसल संसद के अधिवेशन के दौरान श्री शिंदे हर बार दिल्ली आते हैं और अपने सांसदों से मुलाकात करते हैं।

Created On :   17 March 2026 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story