- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- तनपुरे-कर्डिले परिवार की राजनीतिक...
राहुरी विधानसभा सीट: तनपुरे-कर्डिले परिवार की राजनीतिक जंग का मैदान रहा है यह क्षेत्र, जानिए - उपचुनाव से क्या बदल सकता है समीकरण

Mumbai News. अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर उप चुनाव घोषित होने के बाद एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यहां भाजपा विधायक शिवाजीराव कर्डिले के निधन के बाद सीट खाली हुई है। जिसके कारण अब उपचुनाव होना है। यहां वर्षों से दो प्रमुख राजनीतिक परिवारों कर्डिले और तनपुरे के बीच मुकाबला होता रहा है। राहुरी विधानसभा पर्वपिछले दो दशकों में मुख्य रूप से भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच सीधी टक्कर रही है। 2019 के चुनाव में राकांपा (अविभाजित) के प्राजक्त तनपुरे ने करीब 54 प्रतिशत वोट हासिल कर भाजपा के शिवाजी कर्डिले को हराया था। लेकिन 2024 में कर्डिले ने वापसी करते हुए तनपुरे को हराकर सीट फिर भाजपा के खाते में कर दी।
दोनों परिवारों का दबदबा
राहुरी की राजनीति लंबे समय से दो स्थानीय राजनीतिक घरानों कर्डिले परिवार (भाजपा) और तनपुरे परिवार (राकांपा ) इर्द-गिर्द घूमती रही है। शिवाजी कर्डिले कई बार विधायक रहे और क्षेत्र में मजबूत संगठन खड़ा किया। वहीं तनपुरे परिवार का सहकारी संस्थाओं, चीनी कारखानों और स्थानीय राजनीति में मजबूत प्रभाव माना जाता है। इसलिए चुनाव अक्सर इन दोनों गुटों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन जाता है।
उपचुनाव से क्या बदल सकता है समीकरण
कर्डिले के निधन के बाद होने वाला उपचुनाव इस सीट के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह चुनाव तय करेगा कि राहुरी में भाजपा का दबदबा कायम रहता है या तनपुरे गुट फिर से वापसी करता है। स्थानीय स्तर पर यह भी माना जाता है कि सहकारी संस्थाओं, चीनी मिलों और किसान संगठनों का असर इस सीट के चुनावी परिणाम पर बड़ा प्रभाव डालता है। आघाडी सरकार में मंत्री रहे प्रजाक्त तनपुरे फिलहाल राकांपा ( शरद) के साथ हैं। वे इस चुनाव में महा आघाड़ी के उम्मीदवार हो सकते हैं जबकि भाजपा की तरफ से दिवंगत विधायक शिवाजी कर्डिले के बेटे अक्षय कार्डिले मैदान में उतर सकते हैं।
साल जीते हारे
- 2024 – शिवाजी कर्डिले (भाजपा) प्रजाक्त तनपुर (राकांपा)
- 2019 – प्राजक्त तनपुरे (राकांपा) शिवाजी कर्डिले (भाजपा)
- 2014 – शिवाजी कर्डिले (भाजपा) उषा प्रसाद तनपुरे (राकांपा)
- 2009 – शिवाजी कर्डिले (भाजपा) प्रसादराव तनपुरे (राकांपा)
- 2004 – चंद्रशेखर कदम (भाजपा) प्रसादराव तनपुरे (राकांपा
Created On :   17 March 2026 5:51 PM IST












