New Delhi News: शिवराज ने कहा - कृषि शिक्षा में बड़े सुधार का चल रहा प्रयास, वाकचौरे को पत्र लिख दी जानकारी

New Delhi News. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि नेशनल एग्रीकल्चर एजुकेशन एक्रेडिटेशन बोर्ड (एनएईएबी) और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर) के जरिए कृषि शिक्षा में बड़े सुधार करने की कोशिशें चल रही हैं। महाराष्ट्र के शिरडी से शिवसेना (उद्धव) सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि कृषि शिक्षा को आधुनिक तकनीक आधारित और उद्योग-उन्मुख बनाना चाहिए। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाकचौरे को पत्र लिख कर इस बाबत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। वाकचौरे को लिखे पत्र में चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार पाठ्यक्रम को संशोधित करने, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने और शिक्षा प्रणाली को कृषि क्षेत्र की बदलती जरूरतों को पूरा करने लायक बनाने पर फोकस कर रही है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने यह भी साफ किया है कि कृषि के विद्यार्थियों को सीधी ट्रेनिंग देने, उद्योगों के साथ समन्वय, उद्यमशीलता और आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
Created On :   17 March 2026 6:31 PM IST









