New Delhi News: पीएलआई योजन के तहत महाराष्ट्र में बल्क औषधियों के लिए तीन परियोजनाओं को मंजूरी

पीएलआई योजन के तहत महाराष्ट्र में बल्क औषधियों के लिए तीन परियोजनाओं को मंजूरी
  • तीन परियोजनाओं को 159 करोड़ के निवेश
  • निवेश के साथ मंजूरी प्रदान की गई

New Delhi News. केंद्र सरकार ने बताया है कि महाराष्ट्र में बल्क औषधियों के लिए उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत तीन परियोजनाओं को 159 करोड़ के निवेश के साथ मंजूरी प्रदान की गई है। रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान राकांपा (शरद) सांसद सुप्रिया सुले के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि दिसंबर 2025 की स्थिति के अनुसार, इन परियोजनाओं के तहत लगभग 17,680 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की घरेलू उत्पादन क्षमता पहले की स्थापित हो चुकी है, जो राज्य के एपीआई उत्पादन आधार में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही है और इस प्रकार महत्वपूर्ण औषधि इनपुट के लिए आयात पर निर्भरता को कम कर रही है।

अनुप्रिया पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर दिसंबर 2025 की स्थिति के अनुसार, योजना के तहत 28 अधिसूचित उत्पादों को कवर करने वाली 38 परियोजनाओं शुरु की गई हैं, जिसके परिणामस्वरुप लगभग 56,800 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की घरेलू उत्पादन क्षमता स्थापित हुई है, जिससे एकल स्त्रोत आयात पर निर्भरता धीरे-धीरे कम हो रही है।

Created On :   13 March 2026 7:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story