निर्भया निधि: महाराष्ट्र ने 5.792 करोड़ की राशि का किया उपयोग, सांसद प्रियंका गांधी के पूछे गए प्रश्न का जवाब

महाराष्ट्र ने 5.792 करोड़ की राशि का किया उपयोग, सांसद प्रियंका गांधी के पूछे गए प्रश्न का जवाब
  • संबंधित परियोजनाओं के लिए 5.792 करोड़ रुपए की राशि का उपयोग
  • सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु वित्तीय सहायता

New Delhi News. महाराष्ट्र ने निर्भया निधि के तहत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित परियोजनाओं के लिए 5.792 करोड़ रुपए की राशि का उपयोग किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने सार्वजनिक परिवहन सहित महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य वाली पहलों के कार्यान्वयन के लिए ‘निर्भया निधि’ नामक एक समर्पित निधि की स्थापना की है। सरकार ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के माध्यम से राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की है। उन्होंने बताया कि निर्भया निधि के अंतर्गत सभी परियोजनाएं मांग आधारित हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि निर्भया निधि के अंतर्गत ‘सुरक्षित शहर परियोजना’ गृह मंत्रालय द्वारा मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और लखनऊ में कार्यान्वित की जा रही है।

Created On :   13 March 2026 6:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story