Mumbai News: टूर ऑपरेटर की धोखाधड़ी से विदेश में परिवार हुआ परेशान, पेरिस-तुर्की-सऊदी अरब टूर पैकेज के नाम पर ठगी

टूर ऑपरेटर की धोखाधड़ी से विदेश में परिवार हुआ परेशान, पेरिस-तुर्की-सऊदी अरब टूर पैकेज के नाम पर ठगी
  • एक परिवार ऐसे तकलीफदेह सफर में फंस गया
  • सऊदी अरब में और बढ़ी परेशानी

Mumbai News. विदेश घूमने का सपना लेकर मुंबई का एक परिवार ऐसे तकलीफदेह सफर में फंस गया, जहां उन्हें हर कदम पर अपमान, चिंता और बेबसी का सामना करना पड़ा। पेरिस, तुर्की और सऊदी अरब के इंटरनेशनल टूर पैकेज का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट दंपती ने लाखों रुपए ऐंठ लिए और फर्जी होटल बुकिंग के सहारे परिवार को विदेश भेज दिया। हालात इतने खराब हो गए कि कई बार पीड़ित को अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ रात में होटल के बाहर इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं इस दौरान उन्हें मजबूरन खुद होटल बुकिंग करके अपने पास से भुगतान करना पड़ा। अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पीड़ित ने मंगलवार को विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

कुर्ला पश्चिम के निवासी मोहम्मद यासिर जाबिर चौधरी (41) ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ विदेश यात्रा पर गए थे। इस यात्रा के लिए एक्सप्लोर एक्सपोर्ट प्रा. लि. के मालिक अक्षय पवार और उनकी पत्नी शिवानी ने विदेश टूर पैकेज के नाम पर उनसे 16.86 लाख रुपए लिए थे। इस टूर के लिए 6 नवंबर को परिवार पेरिस के लिए निकला। टूर के शुरुआती पांच दिन तक होटल और अन्य व्यवस्था ठीक रही। लेकिन जब परिवार तुर्की के अंताल्या पहुंचा तो वहां से दिक्कतें शुरू हो गईं। वहां होटल पहुंचने पर यासिर और उनके परिवार के नाम से कोई कमरा ही बुक नहीं था। इसके बाद कैपेडोसिया और इस्तांबुल में भी यही स्थिति रही। हर होटल में उनसे बिल मांगा जाता और आरोपी फोन पर सिर्फ आश्वासन देते रहते।

सऊदी अरब में और बढ़ी परेशानी

तुर्की से परिवार जब सऊदी अरब पहुंचा तो वहां भी परेशानी खत्म नहीं हुई। मदीना में देर रात होटल पहुंचे तो पता चला कि वहां की बुकिंग भी फर्जी है। करीब दो घंटे तक यासिर अपनी पत्नी और बेटी के साथ होटल के बाहर खड़े रहे। आखिरकार किसी तरह दूसरे होटल में कुछ घंटों के लिए कमरा मिला, क्योंकि वहां भी भुगतान नहीं किया गया था।

Created On :   11 March 2026 10:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story