दिक्कत: मुंबई में एलपीजी संकट के चलते 20% होटल-रेस्टारेंट बंद, 2 दिन में आधे से ज्यादा पर होगा असर

मुंबई में एलपीजी संकट के चलते 20% होटल-रेस्टारेंट बंद, 2 दिन में आधे से ज्यादा पर होगा असर
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित
  • अगले 2 दिन में आधे से ज्यादा होटल हो सकते हैं बंद
  • मुंबई में एलपीजी संकट के चलते 20% होटल-रेस्टारेंट बंद
  • छोटे होटल व्यवसाइयों को दिक्कत

Mumbai News. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब मुंबई में दिखने लगा है। कमर्शियल एलपीजी (कुकिंग गैस) सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से शहर के बीस फीसदी होटल और रेस्टारेंट अस्थायी रूप से बंद हो चुके हैं। इस स्थिति को लेकर होटल असोसिएशन ने कहा है कि यदि अगले दो दिन में आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो लगभग आधे से ज्यादा होटल-रेस्टारेंट बंद हो सकते हैं।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सप्लाई प्रभावित

उद्योग संगठनों के अनुसार 5 मार्च को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के बाद एलपीजी सिलेंडर सप्लायर और डिस्ट्रीब्यूटर के बीच भ्रम की स्थिति बन गई है। इसके कारण कई जगह होटल, रेस्टारेंट और फूड सर्विस प्रतिष्ठानों को सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए होटल संगठनों ने केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

प्रदीप शेट्टी, उपाध्यक्ष, एफएचआरएआई और प्रवक्ता, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (वेस्टर्न इंडिया) के मुताबिक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी गंभीर हो गई है। अगर जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो मुंबई में करीब 50% होटल और रेस्टारेंट अस्थायी रूप से बंद हो सकते हैं।

आदित्य ठाकरे, विधायक -शिवसेना (अजित) के मुताबिक खाड़ी देशों में युद्ध के कारण देश में एलपीजी गैस आपूर्ति, अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा पर क्या असर पड़ेगा इसकी जानकारी केंद्र सरकार को देश के सामने रखनी चाहिए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में होटल एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग कर पाएंगे या नहीं।

छोटे होटल व्यवसाइयों को दिक्कत

एलपीजी संकट पर एक होटल व्यवसाई ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति यदि जल्द सामान्य नहीं हुई तो छोटे होटल और ढाबों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। एक अन्य होटल मालिक ने कहा कि हम एलपीजी के अन्य विकल्प के बारे में सोच भी नहीं सकते है क्योंकि इससे खाने की गुणवत्ता पर असर पड़ता है।

Created On :   10 March 2026 10:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story