New Delhi News: केंद्र ने कहा - वाशिम - यवतमाल में प्रधान डाकघर बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं

केंद्र ने कहा - वाशिम - यवतमाल में प्रधान डाकघर बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं
  • वाशिम-यवतमाल लोकसभा क्षेत्र के किसी डाकघर को प्रधान डाकघर में उन्नयन करने का ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं
  • पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी

New Delhi News. केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र के वाशिम-यवतमाल लोकसभा क्षेत्र के किसी डाकघर को प्रधान डाकघर में उन्नयन करने का ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने बुधवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना (उद्धव) सांसद अरविंद सावंत और संजय देशमुख के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि किसी डाकघर को प्रधान डाकघर में उन्नयन किया जाना एक गतिशील प्रक्रिया है। इससे संबंधित प्रस्ताव की मौजूदा स्थापना मानदंडों के अनुसार जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा मानदंडों के अनुसार, वाशिम जिले में प्रधान डाकघर के लिए कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है।

चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधान डाकघरों में उपलब्ध सभी डाक सेवाएं, उप डाकघरों और शाखा डाकघरों के माध्यम से भी प्रदान की जाती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नागरिकों को डाक सेवाएं बिना किसी रुकावट के मिलती रहें।

Created On :   11 March 2026 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story