- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- लापता लोगों की संख्या में बढोतरी,...
मानव तस्करी: लापता लोगों की संख्या में बढोतरी, एनएचआरसी ने महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी को जारी नोटिस

New Delhi News राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने लापता होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी और उनका पता लगाने की धीमी रफ्तार पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और तेलंगाना महाराष्ट्र के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
आयोग ने बिहार में वर्ष 2013 से हर वर्ष 12,000 से 14,000 व्यक्तियों के लापता होने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए ये कदम उठाया है। लापता व्यक्तियों में से केवल दो-तिहाई बच्चों का ही पता लगाया जा सका है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार मानव तस्करी के अधिकतम मामले महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार और तेलंगाना में दर्ज किए गए हैं।
नाबालिग लड़कों की तस्करी के मामलों में ओडिशा सबसे आगे है और बिहार दूसरे स्थान पर है। नाबालिग लड़कियों की तस्करी के सबसे अधिक मामले राजस्थान में दर्ज किए गए हैं। आयोग ने एनसीआरबी से इन राज्यों में लापता व्यक्तियों की स्थिति पर नवीनतम आंकड़े दो सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
9 मार्च 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन लापता बच्चों को भीख मांगने, बाल श्रम, वेश्यावृत्ति और अन्य अवैध गतिविधियों में धकेले जाने की आशंका है।
Created On :   13 March 2026 6:28 PM IST









