Mumbai News: बीड फर्जी मजदूर घोटाले में दोषियों पर होगी कार्रवाई, पिछले 6 साल में 115 आवेदन में सिर्फ एक आवदेन सही निकला

बीड फर्जी मजदूर घोटाले में दोषियों पर होगी कार्रवाई, पिछले 6 साल में 115 आवेदन में सिर्फ एक आवदेन सही निकला
  • पिछले 6 साल में 115 आवेदन में से सिर्फ एक आवदेन सही निकला
  • कामगार मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

Mumbai News. कामगार मंत्री आकाश फुंडकर ने मंगलवार को विधानसभा में आश्वासन दिया कि बीड जिले में सामने आए फर्जी मजदूर मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से उपलब्ध सबूत सामने लाने का भी आह्वान किया ताकि किसी भी आरोपी को बख्शा न जाए। यह मामला भाजपा विधायक सुरेश धस ने द्वारा उठाया, जिसमें आरोप लगाया गया कि मार्च 2020 से फरवरी 2026 के बीच निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के तहत फर्जी मृत मजदूर दिखाकर करोड़ों रुपये का गबन किया गया। मंत्री फुंडकर ने कहा कि राज्य भर में सतर्कता टीमों के जरिए अब तक 46 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। बीड मामले की भी स्वतंत्र अधिकारी के माध्यम से विस्तृत जांच कराई जाएगी।

फुंडकर ने कहा कि कुछ जगहों पर फर्जी एजेंट फर्जी दस्तावेज और नकली हस्ताक्षर-मुहर का इस्तेमाल कर सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठा रहे हैं। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर संलिप्त व्यक्ति चाहे अधिकारी हो, संस्था या अन्य कोई पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी बताया कि पहले मजदूरों की पंजीकरण प्रक्रिया ऑफलाइन होने के कारण इस तरह की गड़बड़ियां संभव थीं। अब इसे पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है और बायोमेट्रिक सिस्टम भी लागू किया गया है, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। जांच के आंकड़ों के अनुसार, 2020 से 2026 के बीच बीड जिले में कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से केवल 1 मामला वास्तविक पाया गया है, जबकि 114 मामलों की जांच जारी है। अब तक 53 मामलों में कोई अनियमितता नहीं मिली है और बाकी मामलों की पुष्टि की प्रक्रिया चल रही है।

Created On :   17 March 2026 10:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story