Mumbai News: मुंबई में फर्जी नेवी अफसर बनकर ठगी का मामला विधानसभा में उठा, आरोपियों को तड़ीपार किया जा रहा है

मुंबई में फर्जी नेवी अफसर बनकर ठगी का मामला विधानसभा में उठा, आरोपियों को तड़ीपार किया जा रहा है
  • मंत्री योगेश कदम बोले आरोपियों को तड़ीपार किया जा रहा है
  • आसानी से जमानत मिलने पर सख्ती

Mumbai News. गृह राज्य मंत्री (शहर) योगेश कदम ने एक प्रश्न के जवाब में मंगलवार को विधानसभा में जानकारी दी कि घाटकोपर इलाके में खुद को नौसेना अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में करीब 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। कदम ने कहा कि पीड़ित को उनकी रकम वापस दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। यह मुद्दा सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने उठाया।

आसानी से जमानत मिलने पर सख्ती

योगेश कदम ने कहा कि ठगी के मामलों में आरोपियों को आसानी से जमानत मिल जाती है। इसलिए ऐसे अपराधियों पर तड़ीपार जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि वे दोबारा अपराध न कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि धोखाधड़ी के लिए अलग कानून बनाने की जरूरत नहीं है। मौजूदा कानूनों के तहत ही प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और सभी मामलों में आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है। कदम ने नागरिकों से अपील की कि सरकारी नौकरी केवल आधिकारिक प्रक्रिया से ही मिलती है। किसी व्यक्ति को पैसे देकर नौकरी पाना संभव नहीं है, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण लोग ऐसे झांसे में आ जाते हैं।

Created On :   18 March 2026 6:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story