नागपुर मनपा में नई पहल: सुविधाजनक हाईटेक प्रशासन का संकल्प, अब सीधे भेजें शिकायत, आयुक्त ने जारी किया वॉट्सएप नंबर

सुविधाजनक हाईटेक प्रशासन का संकल्प, अब सीधे भेजें शिकायत, आयुक्त ने जारी किया वॉट्सएप नंबर
  • वर्चुअल उपस्थित रहने का प्रयास
  • जिलाधिकारी कार्यालय में प्रयोग सफल
  • सुविधाजनक हाईटेक प्रशासन का संकल्प

Nagpur News. मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने नई पहल की है। उन्होंने स्वच्छ, पारदर्शी और सुविधाजनक हाईटेक प्रशासन का संकल्प दोहराते हुए मनपा मुख्यालय में केन्द्रीकृत रिकार्ड रूम, पुराने दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वहीं दूसरी ओर खुद को जनता तक वर्चुअल रूप में पहुंचाने के लिए निजी मोबाइल क्रमंाक भी जारी कर दिया है। कार्यालय में उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में मोबाइल क्रमांक 7060731408 पर वाटसऐप के माध्यम से शिकायत भेजने का आह्वान डॉ. विपिन इटनकर ने किया है।

सूचना देख लोग हैरान

मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के कक्ष के बाहर बोर्ड देखकर नागरिकों के साथ ही मनपा के अधिकारी भी हैरानी जता रहे हैं। बोर्ड पर सूचना लिखाई गई है, जिसमें कार्यालय में उपस्थित रहने का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक का निर्धारित किया गया है। इस समयावधि में मुलाकात नहीं होने की स्थिति में डॉ. इटनकर के निजी मोबाइल क्रमांक 7060731408 पर नागरिकों से शिकायत भेजने का अाह्वान किया गया है। यहीं नहीं आयुक्त कार्यालय अथवा संबंधित कार्यालय में शिकायत को लिखित रूप में देने के बाद मोबाइल से फोटो लेकर वाट्सएप भी किया जाता है। अपने मोबाइल पर मिलने वाली शिकायतों को आयुक्त सीधे तौर विभाग प्रमुखों के वाट्सएप ग्रुप में साझा करते हैं।

वर्चुअल उपस्थित रहने का प्रयास

पिछले 12 सालों से अपना व्यक्तिगत संपर्क क्रमांंक देकर जनता के बीच उपस्थित रहने का प्रयास कर रहा हूं। जिलाधिकारी के रूप में भी सफल रूप में प्रयोग हो चुका है, अब मनपा में भी शिकायत, सुझाव को जानने के लिए इस प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। किसी भी नागरिक अथवा शिकायतकर्ता के साथ वर्चअल रूप में जुड़े रहने का प्रयास है।

जिलाधिकारी कार्यालय में प्रयोग सफल

डॉ. विपिन इटनकर, आयुक्त, महानगरपालिका के मुताबिक पिछले दो साल से डॉ. इटनकर ने जिलाधिकारी कार्यालय में भी इस प्रयोग को साकार किया है। रामटेक, पारसिवनी समेत जिले के दूरदराज इलाकों से आने वाले नागरिकों से शिकायत अथवा निवेदन को स्वीकार करते रहे हैं, लेकिन अधिकांश समय बैठक अथवा अन्य स्थानों पर बैठक में शामिल होने के चलते कार्यालय में उपलब्ध नहीं रह पाते हैं। ऐसे में नागरिकों से मिलने वाले निवेदन और शिकायतों को अपने मोबाइल पर देखकर संबंधित विभाग अथवा अधिकारी को भेजकर निराकरण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के रूप में निजी मोबाइल पर प्रतिदिन करीब 20 से अधिक निवेदन अथवा शिकायतें मिल रही हैं।


Created On :   22 March 2026 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story