- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अभी मौसम में ठंडक बनी रहेगी, विदर्भ...
बदलता मौसम: अभी मौसम में ठंडक बनी रहेगी, विदर्भ के कुछ जिलों में हो रही हल्की बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी

Nagpur News. पिछले कुछ दिन से विदर्भ के कुछ जिलों में हो रही हल्की बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। अगले दो दिन तक मौसम में ठंडक बनी रहेगी। आंशिक रूप से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान औसत से नीचे ही रहेगा। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान औसत से 2.7 डिग्री कम रहा।
अचानक गर्मी नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, द्रोणिका के कारण जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छाने व हल्की बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुली थी। यह ठंडक अगले दो दिन तक महसूस हो सकती है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो रही है। इस हवा में थोड़ी नमी होती है। यानी ज्यादा गर्म भी नहीं आैर ज्यादा ठंडी भी नहीं। तापमान में थोड़ा-थोड़ा इजाफा होगा। हालांकि अधिकतम तापमान औसत से नीचे ही रहने की संभावना है। तापमान बढ़ने के साथ ही बादल भी छंटते जाएंगे। अचानक गर्मी का एहसास नहीं होगा। गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाएगी।
Created On :   22 March 2026 6:31 PM IST












