नागपुर मनपा: निशाने पर जनता ही क्यों - सरकारी विभाग अगर चुका दें टैक्स, तो मनपा का लक्ष्य आसानी से हो जाए पूरा

निशाने पर जनता ही क्यों - सरकारी विभाग अगर चुका दें टैक्स, तो मनपा का लक्ष्य आसानी से हो जाए पूरा
  • 350 करोड़ रुपए संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य
  • 210 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं अभी तक खजाने में
  • 145 करोड़ से अधिक केंद्र व राज्य पर बाकी

Nagpur News. मनपा में आमदनी के स्रोत को बढ़ाने के लिए 10 फीसदी की कर बढ़ोतरी का प्रस्ताव विचाराधीन है। शहर में बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए सामान्य जनता पर सख्ती से दंड लगाने के साथ ही जब्ती कार्रवाई का खौफ बना हुआ है, लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार के कई विभागों पर सालों से करोड़ों रुपए का संपत्ति कर बकाया बना हुआ है। इस कर की वसूली के लिए संसाधनों के खर्च होने के साथ ही मनपा को कम कर संकलन का नुकसान सहन करना पड़ रहा है। ऐसे में नए आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के निर्देश पर संबंधित विभागों को बकाया कर भुगतान के लिए डीओ लेटर जारी किया गया है। इस पत्र के माध्यम से जल्द से जल्द कर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित विभागों को डीओ लेटर दिया

मिलिंद मेश्राम, उपायुक्त, संपत्ति कर विभाग, मनपा के मुताबिक केन्द्र और राज्य सरकार के विविध विभागों को अर्धशासकीय पत्र (डीओ लेटर) दिया गया है। इसके साथ ही बैठक लेकर बकाया संपत्ति कर भुगतान के लिए भी चर्चा की गई है। इन विभागों के अधिकारियों ने बजट में निधि आवंटित होने पर कर भुगतान का भरोसा दिलाया है।

350 करोड़ वसूली का लक्ष्य

वर्तमान आर्थिक वर्ष में मनपा के संपत्ति कर विभाग को 350 करोड़ रुपए का संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य दिया गया है। अब तक शहर में 210 करोड़ रुपए का संपत्ति कर वसूली किया गया है। 31 मार्च के पहले लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुरजोर प्रयास किया जा रहा है, लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार के अलग- अलग विभागों की 358 संपत्तियों, इमारतों पर 145 करोड़ रुपए से अधिक का संपत्ति कर प्रलंबित बना हुआ है। इस कर भुगतान के लिए खासा प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिली है। ऐसे में अब नए आयुक्त के निर्देश पर सख्त वसूली को लेकर प्रयास आरंभ किया गया है। कई विभागों से मार्च से पहले राज्य सरकार से निधि आवंटन होने पर कर भुगतान करने का भरोसा प्रशासन को दिलाया गया है।

केंद्र सरकार के कार्यालय पर बकाया

  • बीएसएनएल कार्यालय इमारत खलासी लाइन 1 करोड़ 29 लाख 52 हजार रुपए
  • बीएसएनएल कार्यालय इमारत 12 लाख 63 हजार रुपए
  • सहायक प्रबंधक दूरसंचार विभाग 10 लाख 15 हजार रुपए
  • सहायक प्रबंधक दूरसंचार विभाग खामला 16 लाख 2 हजार रुपए
  • सहायक प्रबंधक दूरसंचार विभाग नंदनवन 15 लाख 39 हजार रुपए
  • सहायक प्रबंधक दूरसंचार विभाग सक्करदरा 33 लाख 28 हजार रुपए
  • सहायक प्रबंधक दूरसंचार विभाग स्टाफ क्वार्टर सक्करदरा 65 लाख 60 हजार रुपए

राज्य सरकार के कार्यालय पर बकाया

  • उपसंचालक विभागीय क्रीड़ा संकुल मानकापूर 6 करोड़ 55 लाख 80 हजार रुपए
  • उपसंचालक विभागीय क्रीड़ा संकुल मानकापुर गर्ल्स और ब्वाइज होस्टल 37 लाख 72 हजार
  • प्रादेशिक प्रोविडेंट फंड कार्यालय 13 लाख 31 हजार रुपए
  • पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र सुरेन्द्रनगर रानी लक्ष्मीबाई होस्टल 2 करोड़ 8 लाख रुपए
  • पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र सुरेन्द्रनगर दो अन्य होस्टल 2 करोड़ 71 लाख रुपए
  • पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र सुरेन्द्रनगर रानी दुर्गावती होस्टल 1 करोड़ 35 लाख रुपए
  • अधीक्षक राज्य अपराध शाखा जाफरनगर 38 लाख 29 हजार
  • शासकीय चित्रकला महाविद्यालय 17 लाख 5 हजार
  • केन्द्र और राज्य सरकार के 358 कार्यालयों और संपत्तियों पर करीब 145 करोड़ 14 लाख रुपए का संपत्ति कर बकाया है।

विभाग

संपत्ति संख्या

वर्तमान देय रकम

पिछला बकाया

कुल (दंड सहित)

राज्य सरकार

270

7.60 करोड़

101 करोड़ 30 लाख

131 करोड़ 19 लाख

केन्द्र सरकार

88

3 करोड़ 24 लाख

8 करोड़ 28 लाख

13 करोड़ 94 लाख





Created On :   22 March 2026 6:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story