Clash Of The Titans: दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप टूर्नामेंट के दूसरे दिन 8 टीमें आमने-सामने, यहां देखें लाइव मैच

22 मार्च को शुरू हुए दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप में पहले दिन के मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाया। वहीं अब टूर्नामेंट में दूसरे दिन 8 टीमें आमने-सामने होंगी। जिसमें पहला मुकाबला दोपहर 4 बजे से औरियम स्ट्राइकर्स और मेफेयर नाइट्स के बीच खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। 22 मार्च को शुरू हुए दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप में पहले दिन के मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाया। वहीं अब टूर्नामेंट में दूसरे दिन 8 टीमें आमने-सामने हैं। जिसमें पहला मुकाबला दोपहर 4 बजे से औरियम स्ट्राइकर्स और मेफेयर नाइट्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच शाम 5:00 बजे से सीसीडब्ल्यूए टीम और मंगलायतन यूनिवर्सिटी के बीच वहीं शाम 6:00 बजे अपोलो हॉस्पिटल्स और जैमा इलेवन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इसके बाद आप शाम 7:00 बजे से एमसीएमएम टीम और जैक्सन इलेवन का मुकाबला देख सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, यह टूर्नामेंट 22 से 29 मार्च तक चलेगा, जिसमें शहर की 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे, जिससे हर मैच में तेजी और रोमांच बना रहेगा। खास बात यह है कि दर्शक इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण भी देख सकेंगे, जिससे घर बैठे भी मैच का मजा लिया जा सकता है।


प्रतियोगिता के खास नियम

इस प्रतियोगिता में कुछ खास नियम भी रखे गए हैं, जैसे मैच से पहले बोनस रन पाने का मौका और एक ओवर में खुलकर बल्लेबाजी करने की छूट। इसके साथ ही मजेदार पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे, जो खेल में हल्का-फुल्का मजाक और खुशी का माहौल बनाए रखेंगे।

यहां देखें लाइव मैच

अब सभी की नजरें मैदान पर हैं, जहां खिलाड़ी अपने काम की भागदौड़ को पीछे छोड़कर पूरे जोश के साथ खेलते नजर आएंगे। यह सिर्फ मैच नहीं, बल्कि जुनून और उत्साह का शानदार संगम होने वाला है।

Created On :   23 March 2026 3:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story