IPL Records: ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने कभी नहीं जीती ऑरेंज कैप, लिस्ट में कई चौकाने वाले नाम शामिल

ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने कभी नहीं जीती ऑरेंज कैप, लिस्ट में कई चौकाने वाले नाम शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे लोकप्रिय और चर्चित लीग IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। यह राजस्व के हिसाब से विश्व की 11वीं सबसे अमीर लीग है । इसका आयोजन हर वर्ष मार्च और मई महीने के बीच होता है। इस टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों को ऑरेंज कैप से सम्मानित किया जाता है। IPL में कई दिग्गज खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन ऑरेंज कैप नहीं जीत सके, तो आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा IPL में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते हैं। उन्होंने अपनी टीम को 5 बार ट्रॉफी दिलाई हैं, लेकिन अब तक ऑरेंज कैप नहीं जीत सके। वह इस लीग में 7000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस बार उम्मीद है कि वह ये उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।

एम. एस. धोनी

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का हिस्सा हैं। वह इस लीग अब तक 5000 से ज्यादा रन बना चुके हैं, लेकिन ऑरेंज कैन नहीं जीती। धोनी की पहचान एक फिनिशर के तौर पर है, उन्होंने कई बार अपनी टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है। धोनी हमेशा निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, इसलिए उन्हें बड़े स्कोर बनाने का मौका नहीं मिला। उनके पास इस बार यह उपलब्धि हासिल करने का मौका है।

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स समेत कई टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में अब तक 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन ऑरेंज कैप जीत नहीं सके।

इस बार टूर्नामेंट में रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी करेंगे, उनके पास यह उपलब्धि हासिल करने का मौका है।

शिखर धवन

आईपीएल में शिखर धवन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। वह इस टूर्नामेंट में 7000 रन बना चुके है। उन्होंने 2020 और 2021 में सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे, लेकिन ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए थे।

सुरेश रैना

IPL में सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से खेल चुके हैं। उन्होंने इस लीग में 5000 से ज्यादा रन बनाए। वह हर सीजन में अच्छा खेलते थे, लेकिन फिर भी कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए।

Created On :   23 March 2026 5:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story