IPL 2026: मिचेल स्टार्क आईपीएल खेलेंगे या नहीं? दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने बताया

मिचेल स्टार्क आईपीएल खेलेंगे या नहीं? दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने बताया
  • 28 मार्च से होगा आईपीएल 2026 का आगाज
  • 1 अप्रैल को अपना पहला मुकाबला खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स
  • मिचेल स्टार्क की चोट ने बढ़ाई टीम की चिंता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस बार ट्रॉफी को जीतने के लिए सभी 10 टीमें भरपूर तैयारियां कर रही हैं। हालांकि खिलाड़ियों की चोटों ने टीमों की चिंता बढ़ा दी है। अब तक देशी और विदेशी कई खिलाड़ी इंजरी की वजह से या तो शुरुआत के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे या फिर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम भी शामिल है। चोट की वजह से उनका भी टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है।

1 अप्रैल को है पहला मैच

इस बीच स्टार्क के खेलने न खेलने पर उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा अपडेट दिया है। टीम की ओर से कहा गया है कि स्टार्क को अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नो ऑब्जेक्शन (एनओसी) नहीं मिला है। दिल्ली को आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। टीम के हेड कोच हेमंग बदानी ने प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हम लगातार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के संपर्क में बने हुए हैं।

'तो खेलेंगे स्टार्क..'

बदानी ने बताया कि वो एनओसी के इंतजार में हैं। जैसे ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हमें वो मिल जाती है, स्टार्क का आईपीएल में खेलना कंफर्म हो जाएगा। वहीं स्टार्क की फिटनेस के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने गेंदबाजी का अभ्यास भी किया था। लेकिन जब तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड उन्हें खेलने की अनुमति नहीं देता तब तक दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी कुछ नहीं कर सकती।

चोट से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज चोटों से जूझ रहे हैं। अभी मिचेल स्टार्क को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की तरफ से क्लियरेंस नहीं मिला। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी इंजर्ड हैं। वह शुरुआत के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे। इन दोनों के अलावा आरसीबी को पिछले सीजन का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले जोश हेजलवुड भी चोटिल हैं। उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है। वे भी शुरूआत के कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले एक और ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर नाथ एलिस चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे।

Created On :   23 March 2026 10:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story