IPL 2026: सूर्यकुमार को क्यों नहीं बनाया कप्तान? मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक के हाथ में रहने पर भड़का दिग्गज क्रिकेटर

सूर्यकुमार को क्यों नहीं बनाया कप्तान? मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक के हाथ में रहने पर भड़का दिग्गज क्रिकेटर
  • आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर छिड़ा विवाद
  • हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने की उठी मांग
  • 29 मार्च को आईपीएल का अपना पहला मैच खेलेगी मुंबई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन-19 का आगाज चार दिन बाद यानि 28 मार्च को होगा। इससे पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स तक हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपने के पक्ष में हैं। हालांकि फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए कप्तानी सौंपी है।

सूर्यकुमार यादव बने मुंबई के कप्तान

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि मौजूदा प्रदर्शन और कप्तानी रिकॉर्ड को देखते हुए सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना चाहिए था। लेकिन, ऐसा ना होना चिंता की बात है। उन्होंने बीते 2 साल का रिकॉर्ड बताते हुए कहा कि सूर्यकुमार की कप्तानी में जुलाई 2024 से भारतीय टीम कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। इस दौरान टीम ने एशिया कप और वर्ल्डकप जैसे टाइटल भी अपने नाम किए हैं।

अश्विन ने कहा, 'सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनना ही चाहिए था। उन्हें कप्तानी ना मिलना निश्चित तौर पर चिंता की बात है।' हालांकि इस दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या को एक कप्तान के तौर पर पूरी तरह खारिज नहीं किया। अश्विन ने याद दिलाया कि हार्दिक की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन में ही ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

हार्दिक पांड्या पर होगा दबाव

अश्विन के अनुसार, वर्तमान कंडीशन में हार्दिक के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है, क्योंकि फैंस के साथ-साथ एक्सपर्ट्स के एक बड़े वर्ग का मानना है कि सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी सौंपनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जब भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है तो इसका हार्दिक पर मानसिक दबाव बन सकता है।

बता दें आईपीएल 2026 में मुंबई अपना मैच 29 मार्च को खेलेगी। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उसके होम ग्राउंड वानखेड़े में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डिकॉक, दानिश मालेवर, मोहम्मद इजहार और मयंक रावत।

Created On :   23 March 2026 8:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story