IPL 2026: 'मुकाबले से पहले शारीरिक, तकनीकी और मानसिक...', रिकी पोन्टिंग की पंजाब किंग्स को सख्त एडवाइज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब तीन दिन का समय बचा है। ओपनिंग मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। पिछले सीजन की रनरअप पंजाब किंग्स ने भी टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम अपना पहला मैच 31 मार्च को चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।
इससे पहले टीम के हेड कोच रिकी पोन्टिंग ने अपने खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दे दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि केवल नेट्स में समय बिताना काफी नहीं होगा, मैच से पहले शारीरिक, तकनीकी और मानसिक तौर पर पूरी तरह तैयार होना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़े -विमेंस टी20 रैंकिंग टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा
'यह टाइम केवल ट्रेनिंग का नहीं..'
प्रैक्टिस सेशन के दौरान पोन्टिंग ने खिलाड़ियों से कहा कि यह समय केवल ट्रेनिंग का नहीं, बल्कि खुद को सही दिशा में ढालने का है। उन्होंने खिलाड़ियों को याद दिलाया कि पिछले सीजन टीम ने एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया था और यही उनकी मजबूती है।
उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि क्रिकेट में गलतियां होना सामान्य बात है। मैदान में कोई कैच ड्रॉप सकता है, कोई खराब शॉट खेल सकता है या कोई खराब बॉलिंग कर सकता है, लेकिन असली बात यह है कि खिलाड़ी अपनी प्लानिंग और प्रोसेस पर टिके रहें। पंजाब किंग्स के कोच के मुताबिक, अगर खिलाड़ी सही सोच और तय गेम प्लान के साथ खेलते हुए गलती करते हैं, तो उसे बड़ी समस्या नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि यह खेल का हिस्सा है। हमें रिजल्ट का प्रेशर लेने की बजाए अपनी तैयारी और सही प्रोसेस पर ध्यान देना चाहिए। यही सब बड़े टूर्नामेंट में फर्क पैदा करता है।
यह भी पढ़े -दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन RK CT XI और CND फार्मा में हो रही भिड़ंत, यहां देखें लाइव मैच
बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स पिछली बार की तरह ही इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार है। टीम में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रभसिमरन सिंह और नेहल वढेरा जैसे मैच विनर प्लेयर्स हैं।
Created On :   24 March 2026 5:18 PM IST












