विमेंस टी20 रैंकिंग टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

विमेंस टी20 रैंकिंग टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने भी प्रगति की है। हरमनप्रीत कौर एक स्थान ऊपर चढ़कर 14वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

दुबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने भी प्रगति की है। हरमनप्रीत कौर एक स्थान ऊपर चढ़कर 14वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

जॉर्जिया वोल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में महज 8 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में 23 गेंदों का सामना करते हुए 7 बाउंड्री के साथ ताबड़तोड़ 39 रन बनाए थे। इस शानदार वोल बल्लेबाजों की रैंकिंग में 2 स्थान की छलांग के साथ 9वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

दूसरी ओर, सोफी डिवाइन ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहले टी20 मैच में 25 रन बनाए। दूसरे मुकाबले में नाबाद 55 रन की पारी खेलने के साथ 2 विकेट हासिल किए। अंतिम मुकाबले में 64 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी निकाला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक लगाने के बाद वह दो पायदान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

रवांडा की 15 वर्षीय फैनी उतागुशिमानिंदे 66वें स्थान पर इस लिस्ट में शामिल हुई हैं। फैनी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू पर शतक बनाने वाली पहली क्रिकेटर बनकर सुर्खियां बटोरी थीं।

साउथ अफ्रीका की एनेरी डर्कसेन 18 पायदान ऊपर चढ़कर 55वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड में हाल ही में खेले गए एक मैच में नाबाद 55 रन की पारी खेली थी।

टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेट एलिस पेरी 2 स्थान की छलांग लगाकर 20वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वेस्टइंडीज की कियाना जोसेफ 14 पायदान ऊपर चढ़कर 33वें स्थान पर पहुंचीं। न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन 44वें और वेस्टइंडीज की अनुभवी खिलाड़ी 48वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

बॉलिंग के क्षेत्र में, साउथ अफ्रीका की बाएं हाथ की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। तीन मैचों में पांच विकेट लेने के बाद वह नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेयरहम भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित करते हुए दो मैचों में तीन विकेट लेने के बाद वह 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

'व्हाइट फर्न्स' की सीमर जेस केर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार सीरीज के बाद अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 15वीं रैंकिंग हासिल कर ली है। इस सीरीज में उन्होंने आठ विकेट लिए, जिसमें वेलिंगटन में 16 रन देकर तीन अहम विकेट भी शामिल हैं। इसके अलावा, अयाबोंगा खाका और किम गार्थ ने भी अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 4:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story